एक्सप्लोरर

'रामभद्राचार्य जी जरा जुबान संभालकर बात कीजिए', मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भड़के सपा विधायक अबू आजमी

Abu Azmi on Rambhadracharya Statement: सपा विधायक अबू आजमी ने जगदगुरु रामभद्राचार्य के बयान पर कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगना चाहिए.

जगदगुरु रामभद्राचार्य द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 'मिनी पाकिस्तान' बताने पर महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने प्रतिक्रिया दी. मंगलवार (16 सितंबर) को उन्होंने कहा कि 1947 के बाद जितना मुसलमान पाकिस्तान गया था उससे ज्यादा भारत में रहा है. उन्होंने कहा कि मैं रामभद्राचार्य जी को कहना चाहता हूं कि जरा जुबान संभालकर बात कीजिए. जब भी कभी देश को जरूरत पड़ी है, हर जगह मुसलमान अपने मदरसों और मस्जिदों को खोलकर मदद की है. अभी पंजाब में बाढ़ आई हुई है, पूरा मदरसा खुल गया है. सारे लोग पैसे जमाकर भेज रहे हैं. हम इंसानियत के लिए काम करते हैं. इस तरह के बयान देने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. ये सिर्फ नफरत की बात करते हैं. जो भी पंडित-पुजारी इस तरह की बात करते हैं, उन पर प्रतिबंध लगना चाहिए. 

भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या बोले?

पाकिस्तान के आतंकियों ने भारत पर इतना आतंकी हमला किया उसके बाद भी ये मैच हो रहा है तो इसके पीछे सिर्फ व्यापार है. उन्होंने कहा कि अच्छा किया कि हमारे क्रिकेटर्स ने उनसे हाथ नहीं मिलाया. क्रिकेट तो खेलने जाएंगे लेकिन देश की जनता की ये पूछ रही है कि उस पाकिस्तान के साथ मैच खेलकर व्यापार करना 140 करोड़ जनता का अपमान है. 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर उन्होंने कहा कि कल तो वो 75 साल के हो जाएंगे तो क्या चले जाएंगे? सपा विधायक ने कहा कि उन्होंने (पीएम मोदी) ही नियम बनाया था कि 75 साल तक ही कोई व्यक्ति राजनीति में एक्टिव रहेगा. बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को 75 साल की वजह से रिटायर कर दिया था. अगली बार जब आपका जन्मदिन होगा तो हम आपसे मिल सकते हैं क्योंकि आप प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे.

बीजेपी पर कंट्रोल नहीं कर पा रही आरएसएस- अबू आजमी

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब आरएसएस बीजेपी को कंट्रोल नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ही आरएसएस को कंट्रोल कर रही है, ये आम जनता के दिलों दिमाग में बात आ रही है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget