एक्सप्लोरर

भारत-पाक के बीच क्रिकेट पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर मैच नहीं होता तो...'

Uddhav Thackeray on IND vs PAK Match: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को 'बोगस जनता पार्टी' बताते हुए कहा कि इनकी देशभक्ति का ढोंग अब सबके सामने है.

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को एशिया कप में हुए मैच पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल किया कि क्या हो जाता अगर मैच नहीं खेला होता तो? पूर्व सीएम ने कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच खेलने के लिए खिलाडियों पर BCCI का दबाव था, ऐसा सुनिल गावस्कर ने भी कहा है. भारतीय जनता पार्टी जिसे वो 'बोगस जनता पार्टी' कहते हैं,  इनकी देशभक्ति का ढोंग अब सबके सामने आ गया है. 

सच में शर्म आती है- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं लेकिन अमित शाह के बेटे जय शाह की जिद की वजह से इन्होंने देश को तार-तार कर दिया. ये ढोंगी हैं और इनके ढोंग की पोल अब खुल चुकी है. सच में शर्म आती है.

संजय राउत भी भड़के

इससे पहले पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाने से पाप नहीं धुल जाता. उन्होंने कहा कि हमने देखा कि पाकिस्तान के अधिकारियों से हाथ मिलाया गया. पैसे जाते तो जाते. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने गंदगी खाई और मुंह से वही बदबू आ रही है.

सात विकेट से हारा पाकिस्तान

गौरतलब है कि रविवार को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद विपक्षी दलों ने भारत और पाकिस्तान के मैच का विरोध किया और कहा कि जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते तो क्रिकेट भी नहीं होना चाहिए. हालांकि, मैच के नतीजे भारतीय टीम के पक्ष में रहे और देश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न भी देखने को मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 औवर में नौ विकेट गंवाकर भारत को जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया. इसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवार लक्ष्य को हासिल कर लिया और सात विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget