एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता ने औरंगजेब को बताया 'पवित्र' शख्स तो बोले अबू आजमी, 'मुसलमानों का...'

Abu Azmi News: कांग्रेस नेता आसिफ शेख ने अपने बयान में कहा है कि औरंगजेब एक बहुत ही पवित्र व्यक्ति था. वहीं अब उनके बयान पर सपा विधायक अबू आजमी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक आसिफ शेख द्वारा मुगल शासक औरंगजेब को पवित्र व्यक्ति बताए जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि संविधान में एक बदलाव किया जाए और उसमें कहा जाए कि किसी भी मुस्लिम को जायज बात बोलना मना है.

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मुझे अगले सेशन में बैन नहीं होना है, क्योंकि आगामी सत्र में मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए बजट मांगना है. क्या आप मुझसे बयान लेकर सदन से निकलवाना चाहते हैं? मैं अब एक कपड़ा लेकर आऊंगा और उसे अपने मुंह पर बांध लूंगा. 

'मुसलमानों का बोलना मना है'
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यहां बोलने का अधिकार खत्म हो गया है. मैं इतना ही कहूंगा कि संविधान में एक बदलाव किया जाए और उसमें कहा जाए कि किसी भी मुस्लिम को जायज बात बोलना मना है, क्योंकि यहां कोई सच बात नहीं बोल सकता है."

वहीं ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से निकाले जा रहे भारतीयों को के लिए अबू आजमी ने केंद्र सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा, "भारत के नागरिक चाहे ईरान में फंसे हों या फिर इजरायल में फंसे हों, उन्हें वहां से सुरक्षित निकालकर लाना चाहिए. मैं भारत सरकार का आभार प्रकट करता हूं, जो युद्धक्षेत्र में फंसे भारतीयों को सुरक्षित ला रही है."

औरंगजेब पवित्र व्यक्ति था- आसिफ शेख
बता दें कि कांग्रेस नेता आसिफ शेख ने अपने बयान में कहा, "औरंगजेब एक बहुत ही पवित्र व्यक्ति था. उसे केवल राजनीति के लिए बदनाम किया जा रहा है."

औरंगजेब को लेकर अबू आजमी ने भी दिया था बयान
गौरतलब है कि मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ को लेकर सपा नेता अबू आजमी भी विवादों में फंस चुके हैं. उससे पहले अबू आजमी ने कहा था, "औरंगजेब इंसाफ पसंद बादशाह था. उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बना. मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं. औरंगजेब के समय में राजकाज की लड़ाई थी, धर्म की नहीं थी, हिंदू-मुसलमान की लड़ाई नहीं थी. औरंगजेब ने अपने कार्यकाल में कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया. औरंगजेब को लेकर गलत इतिहास दिखाया जा रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget