एक्सप्लोरर

CM फडणवीस से बोले अबू आजमी, 'या तो सारे मुसलमानों को काटकर फेंकवा दीजिए या दूसरे...'

Abu Asim Azmi News: अबू आजमी ने दावा किया कि जामनेर में एक मुस्लिम लड़के की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि अफवाह है कि वो एक गैर मुस्लिम लड़की से बात करता था.

सपा विधायक अबू आजमी ने दावा किया कि एक मुस्लिम लड़के को गैर मुस्लिम लड़की से बात करने को लेकर मार दिया गया. इसको लेकर उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से ठोस कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि या तो सारे मुसलमानों को काटकर फेंकवा दीजिए, जेल में बंद करा दीजिए या किसी और मु्ल्क में भेज दीजिए. सब्र का पैमाना रोज छलक रहा है. 

घर के सामने पीट पीटकर मारा- आजमी

अबू आजमी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "11 अगस्त को सुलेमान नाम के लड़के को जामनेर में एक कैफे से कुछ लोग उठाकर 25 किमी दूर ले गए. उसे इतना मारा कि उसकी मौत हो गई. सपा विधायक ने कहा कि सुलेमान को उसके गांव में घर के सामने पीटा गया. मां-बाप बचाने गए तो उन्हें भी मारा. मारकर उसको फेंक दिया. जब घरवाले अस्पताल ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया."

वो लड़की क्यों बात करती थी?- आजमी

सपा विधायक ने कहा ये अफवाह है कि वो किसी गैर मुस्लिम लड़की से बात करता था. आजमी ने सवाल उठाया कि वो लड़की इससे क्यों बात करती थी. क्या लड़की नाबालिग थी? अगर लड़की नाबालिग नहीं थी तो दोनों का कसूर है. देश में ये कसूर तो माना नहीं जाता. देश में ये कानून है कि 18 साल की उम्र के बाद कोई भी अपना धर्म बदल सकता है और दूसरे धर्म में शादी कर सकता है. 

ये बहुत गंभीर मामला है- आजमी

अबू आजमी ने कहा कि मुसलमान ने अगर किसी हिंदू लड़की के साथ लव अफेयर किया या शादी की तो उसकी जिंदगी और मौत का सवाल पैदा हो जाता है. उन्होंने सीएम फडणवीस से अपील की कि ये बहुत गंभीर मामला है. इस तरह की मॉब लिंचिंग देश में रोज हो रही हैं. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जनप्रतिनिधि हैं. लोग हमारे पास आ रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि हम किसके पास जाए. उन्होंने कहा, "सर, कृपया इस पर कुछ कीजिए."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
Maharashtra MLC Election Results LIVE: तीन सीटों के रिजल्ट घोषित, बाकी 2 पर कौन आगे?
LIVE: महाराष्ट्र में तीन MLC सीटों के रिजल्ट घोषित, 2 सीट पर कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget