एक्सप्लोरर

आदित्य ठाकरे ने हिंदी विवाद को लेकर फडणवीस सरकार को घेरा, 'किसी भाषा को जबरन थोपना...'

Aaditya Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि कोई भी भाषा हो उसकी सख्ती हम नहीं सहेंगे. मंत्री दादा भुसे ने सिर्फ एक जीआर के माध्यम से इस बड़े मुद्दे से निपटने की कोशिश की.

Aaditya Thackeray On Minister Dada Bhuse: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने एक बार इस मुद्दे पर महायुति सरकार को घेरा है. उन्होंने स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी भाषा को जबरन थोपा जाना बर्दाश्त नहीं करेंगे.

उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "महाराष्ट्र में मंत्री दादा भुसे सिर्फ़ एक जी.आर. के माध्यम से इस बड़े मुद्दे से निपटने की कोशिश की. हमारा यही मानना है कि छात्रों पर भी विचार किया जाना चाहिए. इस पर विचार विमर्श हो लेकिन किसी भी भाषा की सख्ती को स्वीकार नहीं करेंगे.'' 

क्या हिंदी को जबरन थोपना जरूरी है-आदित्य ठाकरे

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ''क्या पहली क्लास का छात्र असल में तीन भाषा सीख सकता है? क्या हिंदी को जबरन थोपना ज़रूरी है? और उन्होंने कहा है कि 20 अलग-अलग भाषाएं हैं, उन्हें कोई भी सीख सकता है. अगर आप जीआर ठीक से पढ़ें तो उसी में लिखा है कि 20 विद्यार्थी अगर साथ में आए और मांग करे कि हमें ये भाषा नहीं कोई और भाषा चाहिए तो हम भाषा बदल देंगे. ये कैसी बातें हैं? 

उन्होंने आगे कहा, ''क्या ये राजनीति है कि 20 विधायक साथ में आए और कहे कि हमें पार्टी बदलनी है, हम चुनाव आयोग के पास जाते हैं, आप चिह्न दे दीजिए, पार्टी का नाम दे दीजिए. जो बीजेपी करती आई है वो छात्र नहीं कर पाएंगे.'' 

किसी भाषा को जबरन थोपना हमें बर्दाश्त नहीं- आदित्य

आदित्य ठाकरे ने कहा, ''दूसरी बात उन्होंने ये कहा है कि अगर 20 से कम विद्यार्थी हो तो ऑनलाइन पढ़ाएंगे. कैसे ऑनलाइन पढ़ाओगे, जिस स्कूल में बिजली नहीं है, जिसमें अलग-अलग क्लासरूम नहीं हैं तो उनको आप क्या ऑनलाइन पढ़ाएंगे. यही बात हम कहते आए हैं कि किसी की भी भाषा हो, कोई भी भाषा हो उसकी सख्ती हम सहेंगे नहीं.'' 

'पांचवी क्लास से कोई तीसरी भाषा ला सकते हैं'

अगर तीसरी भाषा या विषय कोई लाना हो तो पांचवीं क्लास से लाइए और वो भी जबरन थोपा न जाए. वह ऐच्छिक हो, च्वाइस के हिसाब से हो. महाराष्ट्र में मराठी और अंग्रेजी इसी को प्रमुखता देना जरूरी है. हिंदी, फ्रेंच, स्पेनिश हो या फिजिकल जैसे-क्रिकेट, फुटबॉल हो ये सारी चीजें पांचवीं क्लास से ले सकते हैं.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget