एक्सप्लोरर

मुंबई में 'कचरा टैक्स' को लेकर भड़के आदित्य ठाकरे, 'गड्ढा मुक्त बनाने का वादा किया था लेकिन...'

Maharashtra Garbage Tax: आदित्य ठाकरे ने मुंबई में प्रस्तावित कचरा टैक्स का कड़ा विरोध करते हुए इसे आम जनता पर बोझ बताया. उन्होंने मुंबईकरों से इस टैक्स के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है.

Aaditya Thackeray on Garbage Tax: शिवसेना (UBT) नेता, युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने आज (1 अप्रैल) मुंबई के मातोश्री में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने खास तौर पर नए "कचरा टैक्स" का विरोध किया और इसे आम नागरिकों पर एक अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया. उन्होंने कहा कि यह टैक्स आम जनता की जेब पर असर डालेगा और सरकार को इस फैसले पर फिर से सोचना चाहिए.

अप्रैल फूल सरकार का तंज
आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अप्रैल फूल डे मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में इसे "अच्छे दिन सरकार" के रूप में मनाया जाना चाहिए. उन्होंने चुनाव आयोग के आशीर्वाद से बनी महागठबंधन सरकार को "अप्रैल फूल सरकार" करार दिया और आरोप लगाया कि इस सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने मुंबईकरों से "ठोस अपशिष्ट कर" के नाम पर लगाए जा रहे इस नए "अडानी टैक्स" का कड़ा विरोध करने की अपील की.

जैसे-जैसे मुंबई की आबादी बढ़ रही है, वैसे ही सॉलिड कचरे की मात्रा भी बढ़ रही है. इस वजह से वेस्ट मैनेजमेंट की लागत भी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर मुंबईकरों पर पड़ने वाला है. इस पर आपत्ति जताते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि सरकार की नीति करों को माफ करने की नहीं, बल्कि आम नागरिकों से अधिक टैक्स वसूलने की है.

आदित्य ठाकरे ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन चुनाव से पहले सिर्फ भूमिपूजन हुआ, काम अब तक शुरू नहीं हुआ. उन्होंने सवाल उठाया कि सड़क निर्माण का कितना काम हुआ और उसकी गुणवत्ता कितनी बेहतर है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ठेकेदारों की जेबें भर रही है, जबकि मुंबई में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है.

कैसे वसूला जाएगा कचरा टैक्स?
बृहन्मुंबई नगर निगम ने सोमवार (31 मार्च) को 2025 के लिए स्वच्छता और सफाई नियम प्रस्तुत किया. जिसमें घरों से दैनिक कचरा संग्रहण के लिए उपयोगकर्ता कर भी शामिल है. प्रस्तावित नियमों के अनुसार, 50 वर्ग मीटर तक के निर्मित क्षेत्र (बीयूए) वाले आवासों से 100 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा. जबकि, 50 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर के बीच बीयूए वाले आवासों के लिए 500 रुपये का शुल्क लिया जाएगा. बीयूए में 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले घरों के लिए कचरा संग्रहण शुल्क 1000 रुपये होगा. 

यह कर वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गेस्टहाउसों, रेस्तरां, क्लीनिकों, प्रयोगशालाओं, गोदामों, कार्यालयों, लघु एवं कुटीर उद्योग कार्यशालाओं, शीतगृहों, विवाह हॉलों, उत्सव हॉलों, प्रदर्शनियों और सभा स्थलों पर भी लगाया जाएगा. फिलहाल इसे अंतिम मंजूरी नही मिली है, यह प्रपोजल प्रस्तावित है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget