एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: गटारी पार्टी मनाने गए 5 युवक कार समेत तानसा नदी में बहे, 1 की मौत, एक लापता

Thane News: शहापुर में गटारी पार्टी मनाने गए 5 युवक तानसा नदी में बह गए. जिसमें से एक युवक की मौत हो गई वहीं 1 लापता है. वहीं सतारा के बोर्ने घाट पर सेल्फी ले रही युवती घाट में गिर गई.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहापुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. पांच लोग कार समेत तानसा नदी में बह गए. जिसमें से तीन लोग कार से कूदकर बाहर निकल गए. वहीं दो लोग कार में ही फंसे रह गए. जिसमें से एक की मौत हो गई है और लापता बताया जा रहा है.

कार समेत नदी में बहे पांच लोग
यह घटना तानसा बांध की है जहां गटारी (सावन शुरू होने से पहले मनाई जाने वाला जश्न जिसमें मांस मदिरा खाते है क्योंकि सावन में नहीं खा सकते) की पार्टी करने के लिए पांच लोग गाड़ी में सवार होकर आए थे. वे तानसा बांध के गेट नंबर एक के नीचे कार में सवार होकर पार्टी कर रहे थे कि तभी तानसा बांध के 24 स्वचालित गेट खुल गए और भारी मात्रा में पानी नदी में आ गया. जिससे पांचों लोग कार समेत तानसा नदी में बह गए.

एक की मौत एक लापता
तीन लोगों ने किसी तरह कार से कूदकर अपने आप को बचा लिया और वहां से भाग निकले. वहीं दो लोग कार में फंसे रह गए. जिसमें से एक व्यक्ति के शव को ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया गया है जबकि एक अभी भी लापता है. मृतक का नाम गणपत चिमाजी शेलकांडे बताया जा रहा है वो कल्याण जिले के रहने वाले थे. 

सेल्फी लेने के दौरान घाट में गिरी युवती
वहीं सतारा के उनघर रोड के बोर्ने घाट पर पर्यटन का लुफ्त उठाने पहुंची युवती को उसकी लापरवाही महंगी साबित हुई. सेल्फी लेने के दौरान एक युवती का पैर फिसल गया और वो घाट में गिर गई. जिससे स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से खींचा. लड़की के रेस्क्यू का भी वीडियो सामने आया है. वहीं युवती को बाहर निकालकर उसे अस्पताल भेजा गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. 

यह भी पढ़ें: मुंबई-नासिक हाईवे पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाते नजर आए सांसद बाल्या मामा, जानें क्या कहा

 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget