एक्सप्लोरर

कौन हैं पूर्व ATS अधिकारी? जिसने मालेगांव केस और मोहन भागवत को लेकर किया बड़ा दावा

Malegaon Blast Case Verdict: पूर्व एटीएस अफसर महबूब मुजावर ने दावा किया है कि मालेगांव विस्फोट मामले में उन्हें मोहन भागवत को पकड़ने का आदेश दिया गया था. उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं.

2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में नया मोड़ सामने आया है. मामले की जांच से जुड़े रहे महाराष्ट्र ATS के पूर्व अधिकारी महबूब मुजावर ने दावा किया है कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था. 

यह बयान NIA की विशेष अदालत द्वारा सभी 7 आरोपियों को बरी किए जाने के बाद सामने आया है. मुजावर ने कहा कि इसका उद्देश्य “भगवा आतंकवाद” की अवधारणा को स्थापित करना था, जो पूरी तरह से फर्जी थी.

ATS जांच पर सवाल, फर्जीवाड़े का आरोप

पूर्व निरीक्षक महबूब मुजावर ने पीटीआई के अनुसार, सोलापुर में मीडिया से बात करते हुए ATS की शुरुआती जांच को "फर्जी" करार दिया. उन्होंने कहा, “यह अदालत का फैसला साबित करता है कि जांच में गंभीर खामियां थीं. ATS ने एक खास एजेंडे के तहत काम किया.” 

उन्होंने बताया कि वह उस टीम का हिस्सा थे, जो 29 सितंबर 2008 को हुए विस्फोट की जांच कर रही थी, जिसमें छह लोगों की मौत और 101 लोग घायल हुए थे. बाद में यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया.

मोहन भागवत को पकड़ना मेरी क्षमता से बाहर था- महबूब मुजावर

मुजावर ने कहा कि उन्हें उस समय कुछ बेहद गोपनीय आदेश मिले थे, जिनमें मोहन भागवत, राम कलसांगरा, संदीप डांगे और दिलीप पाटीदार जैसे नाम शामिल थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इन आदेशों का कोई वैधानिक या तार्किक आधार नहीं था. "मैंने उन आदेशों का पालन नहीं किया क्योंकि सच्चाई कुछ और थी," उन्होंने कहा. 

मुजावर ने यह भी बताया कि भागवत जैसी शख्सियत को पकड़ना उनकी क्षमता से बाहर था और जब उन्होंने आदेशों का पालन नहीं किया, तो उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर दिया गया, जिससे उनका 40 साल का पुलिस करियर तबाह हो गया.

मुजावर ने अपने दावों के समर्थन में दस्तावेजी सबूत होने का दावा भी किया. उन्होंने साफ कहा, “कोई भगवा आतंकवाद नहीं था, ये सब एक रची गई कहानी थी.” उनके अनुसार, अदालत के हालिया फैसले से यह साबित हो गया है कि मामले की जांच में जबरन कुछ लोगों को फंसाने की कोशिश की गई थी.

Solapur, Maharashtra: Former ATS officer Mehboob Mujawar on 2008 Malegaon blast case says, "Whatever I said about Mohan Bhagwat or about my investigation was all under the orders of Param Bir Singh and even higher authorities. According to their instructions, I was provided with… pic.twitter.com/Ztx5hszU7h

— IANS (@ians_india) August 1, 2025

महाराष्ट्र से 10 कर्मी उपलब्ध कराए गए थे- महबूब मुजावर

महबूब मुजावर ने आईएएनएस को दिए ताजा बयान में भी कहा, "मोहन भागवत या मेरी जांच के बारे में मैंने जो कुछ भी कहा, वह सब परमबीर सिंह और उससे भी उच्च अधिकारियों के आदेश पर था. उनके निर्देशानुसार, मेरी सहायता के लिए महाराष्ट्र से 10 कर्मी उपलब्ध कराए गए थे. मुझे सर्विस सीक्रेट फंड से धन दिया गया और ATS ने आधिकारिक तौर पर मुझे एक रिवॉल्वर जारी की.

कौन हैं महबूब मुजावर?

मालेगांव बम धमाके पर फैसले के बाद लगातार सुर्खियों चल रहे महबूब मुजावर का बैकग्राउंड काफी दिलचस्प रहा है. महबूब मुजावर, महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी, एक ऐसे पूर्व पुलिस अधिकारी हैं जिनके परिवार की दो पीढ़ियों पुलिस सेवा में रही है. उनके पिता अब्दुल करीम महाराष्ट्र पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे, जबकि दादा वर्ल्ड वॉर-II के सैनिक रहे और बाद में पुलिस सेवा से जुड़ गए. 

1978 में कॉन्स्टेबल के तौर पर भर्ती हुए मुजावर ने 1983 में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा पास की और 1984 में सतारा में पहली पोस्टिंग पाई. उनके 5 बच्चे हैं (3 बेटे और 2 बेटियां) जो सभी डॉक्टर हैं.

2016 में उन्होंने सनसनीखेज दावा किया कि 2008 मालेगांव धमाके के दो संदिग्धों को ATS ने पहले ही मार गिराया था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. इसके बाद वे विवादों में आ गए और 2009 में एक बंगला खाली कराने के आरोप में पत्नी-बेटी सहित गिरफ्तार हुए. मुजावर का कहना है कि मालेगांव धमाकों की सच्चाई उजागर करने की कीमत उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर चुकानी पड़ी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget