एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान पर उमा भारती का निशाना, बोलीं- 'ठीक से चलो तो अभय और मर्यादाएं लांघीं तो...'

Uma Bharti News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका के टेक्सास में दिए गए बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी नेता उमा भारती ने उनपर हमला बोला है.

Uma Bharti Latest News: बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले संसद में और अब अमेरिका में हमारे देवी-देवताओं की अभयमुद्रा की चर्चा की. दूसरे हाथ को भी हम देखें, जिसमें त्रिशूल, तलवार या धनुष बाण है. वह एक हाथ की अभय मुद्रा और एक हाथ का शस्त्र क्या कहता है? ठीक से चलो तो अभय और मर्यादाएं लांघीं तो शस्त्र का प्रयोग. राहुल गांधी थोड़ा दूसरे हाथ की भी चर्चा करें.

राहुल गांधी के किस बयान से खड़ा हुआ विवाद
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टेक्सास में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत की राजनीति से प्यार, सम्मान और विनम्रता गायब हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में रोजगार की समस्या है. भारत में भी रोजगार की समस्या है, लेकिन चीन में रोजगार की समस्या नहीं है. वियतनाम में भी रोजगार की समस्या नहीं है. दुनिया में कई अन्य देश हैं जो बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से चीन वैश्विक उत्पादन पर हावी हो रहा है.

राहुल गांधी ने आगे कहा, "अमेरिका, यूरोप और भारत ने उत्पादन का विचार छोड़ दिया है और चीन को सौंप दिया है. उत्पादन रोजगार पैदा करता है. भारत को भी उत्पादन के कार्य और उत्पादन के आयोजन के बारे में सोचना होगा. अगर हम ऐसा ही करते रहे तो हमें बेरोजगारी के उच्च स्तर का सामना करना पड़ेगा."

भारत में विचारों की बहुलता है- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा, "आरएसएस का मानना है कि भारत एक विचार है, लेकिन हमारा मानना है कि भारत में विचारों की बहुलता है. हमारा मानना है कि सभी को इसमें शामिल होने अनुमति दी जानी चाहिए और सपने देखने की अनुमति दी चाहिए. इसमें धर्म, जाति, भाषा, परंपरा या इतिहास की परवाह किए बिना उन्हें जगह दी जानी चाहिए.

बता दें कि राहुल गांधी अपने बयान की वजह से बीजेपी के निशाने पर आ गए है. बीजेपी नेता लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं.

यह भी पढ़ें: उज्जैन और इंदौर जैसे बड़े जिलों के परिसीमन की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने बनाया आयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget