एक्सप्लोरर

MP: उज्जैन और इंदौर जैसे बड़े जिलों के परिसीमन की तैयारी, सीएम मोहन यादव ने बनाया आयोग

MP News: मध्य प्रदेश में बड़े जिलों के परिसीमन की तैयारी चल रही है. इसके लिए मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने परिसीमन आयोग का भी गठन किया है जो जनता से सुझाव लेगी.

MP Latest News: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के बड़े जिलों की सीमाएं तय करने का फैसला किया है. इस कवायद के तहत एक आयोग का भी गठन किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी एक पूर्व आईएएस अधिकारी को दी गई है. जनता से इसके लिए सुझाव भी मांगे गए हैं. सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) का कहना है कि जिले के आकार बड़े होने के कारण लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में ज्यादा समय लगता है और उनकी बेहतरी के लिए ही जिले की विसंगतियों को दूर किया जाएगा. 

सीएम मोहन यादव ने कहा, ''हमने जब सरकार बनाई, सरकार बनाते ही इस बात पर ध्यान दिया कि भौगोलिक दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का दूसरा बड़ा राज्य है. लेकिन, इसमें कुछ कठिनाई है जो समय के साथ हुई है. जिले तो बढ़ गए हैं, लेकिन जिलों की अपनी-अपनी सीमाएं कम और ज्यादा हैं. कई विसंगतियां हैं. कई लोगों को जिला मुख्यालय के लिए दूर जाना पड़ता है, जबकि दूसरा जिला पास में है. कई संभाग बढ़े और छोटे हैं. ऐसी विसंगतिपूर्ण व्यवस्था के लिए हमने नया परिसीमन आयोग बनाया है.''

मोहन यादव ने कहा, ''इस परिसीमान आयोग के माध्यम से नजदीक के स्थान को नजदीक के जिले से जोड़कर जनता की बेहतरी के लिए जो अच्छा हो सकता है वह करना है. संभाग और जिले का पुनर्परीक्षण करना है. आयोग के सदस्य एससीएस स्तर के होंगे. इसकी जिम्मेदारी मनोज श्रीवास्तव को दी है.''

सीएम यादव ने मांगा जनता से सुझाव
मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि ऐसे कई बड़े जिले जैसे कि सागर, उज्जैन, इंदौर और धार इनके अंदर की कठिनाइयां हैं. जैसे रिफाइनरी बन गई. तो बड़ा स्थान हो गया है. पहले जैसे हमने पुलिस थाने की सीामाएं बढ़ाई थीं और पुलिस थानों को जनता की बेहतरी के लिए नजदीक लाने का प्रयास किया है. वैसे ही राजकीय प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से यह निर्णय कारगर साबित होगा. 

सीएम यादव ने कहा कि अगर जनता को लगता है कि इस जगह को जोड़ना और इस जगह को छोड़ना है तो वे सारे सुझाव मनोज श्रीवास्त तक पहुंचाएं. प्रदेश की बेहतरी के लिए जो होगा पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार करेगी और परिणाम प्रदेश की जनता की भलाई के लिए आएंगे.

ये भी पढ़ें- भोपाल में हत्याकांड के इनामी बदमाश ने मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में वारदात को दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget