एक्सप्लोरर

'जल गंगा संवर्धन' के तहत इस हफ्ते होगा शिप्रा परिक्रमा कार्यक्रम, CM मोहन यादव होंगे शामिल

Ujjain News: मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 जून को दत्त अखाड़ा रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के श्रद्धालुओं के साथ मां शिप्रा को चुनरी अर्पण करेंगे. साथ ही पंचामृत का अभिषेक करेंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कई सालों पहले "शिप्रा तीर्थ परिक्रमा" की शुरुआत की थी. यह परिक्रमा अभी भी जारी है. इस में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 जून को उज्जैन आएंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव मां शिप्रा को चुनरी भी अर्पित करेंगे. इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है. 

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 जून को दत्त अखाड़ा रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के श्रद्धालुओं के साथ मां शिप्रा को चुनरी अर्पण करेंगे. साथ ही पंचामृत का अभिषेक करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री द्वारा मध्य प्रदेश की नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन पुनरुद्धार को समर्पित जलाभिषेक अभियान का जनप्रतिनिधियों और प्रदेशवासियों के साथ संकल्प लिया जाएगा.

ये समितियां आयोजन में जुटीं
इसके अलावा मध्य प्रदेश में पहली बार सैटेलाइट मैपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी आधारित ग्रंथ "शिप्रा अमरता का आह्वान", "शिप्रा अमृत संभवा", "सदानीरा" (जल का उत्सव), "शिप्रा तीर्थ परिक्रमा" पुस्तक और "सदानीरा अंबुनी" ऑडियो-वीडियो सीडी का लोकार्पण किया जाएगा. 

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के कई विभाग तैयारी में जुट गए है. यह कार्यक्रम शिप्रा तीर्थ परिक्रमा समिति उज्जैन, मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल, मध्य प्रदेश जनजातीय लोक कला और बोली विकास अकेडमी भोपाल, शिप्रा गंगा दशहरा महोत्सव समिति उज्जैन, श्री विशाल सांस्कृतिक और लोकहित समिति आयोजन करेगा.

इसके साथ ही पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय आवास और विकास विभाग, संस्कृति विभाग, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग, जनसंपर्क विभाग, विक्रम विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन, उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के सहयोग से मध्य प्रदेश शासन द्वारा आयोजित किया जाएगा.

सज रहे शिप्रा नदी के घाट 
उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर आयोजित मां शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की सभी तैयारियां तेजी से जारी है. 15 और 16 जून को आयोजित होने जा रहे धार्मिक और संस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए घाटों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. शिप्रा तीर्थ मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पेयजल, शामियाने, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: Modi Ka Parivar: पीएम की अपील के बाद MP के इन नेताओं ने चेंज किया सोशल मीडिया बायो, हटाया 'मोदी का परिवार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget