एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2023: 10 दिन बाद दूल्हा बनेंगे महाकाल, भूत-प्रेत होंगे बाराती, सेहरा सजाकर दिन में रमाएंगे भस्म

Ujjain Mahakaleshwar Temple News: महाकालेश्वर मंदिर के राम गुरु बताते हैं कि, 10 फरवरी से भगवान को दूल्हा बनाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 18 फरवरी तक चलेगा. 19 फरवरी को भस्म आरती होगी.

Madhya Pradesh News: जब कालों के काल महाकाल (Lord Mahakal) दूल्हा बनकर निकलते हैं तो उनकी बारात में भूत, देव, दानव सब शामिल होकर झूम उठते हैं. उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) को लेकर ऐसी अनूठी परंपराओं का निर्वहन किया जाता है जिसे जानकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है. यहां पर भगवान महाकाल सेहरा भी सजाते हैं और जब राजाधिराज का सेहरा सजता है तो उस दिन भगवान महाकाल दिन में भस्म रमाते हैं.

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व अनूठे ढंग से मनाया जाता है. देशभर में माता की नवरात्रि प्रचलित है, लेकिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. शिव नवरात्रि के दौरान भगवान महाकाल अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देते हैं. कभी भगवान महाकाल घटाटोप के रूप में प्रजा के सामने आते हैं तो कभी मन-महेश तो कभी उमा-महेश, भगवान का चंद्रमौलेश्वर और तांडव रूप भी इसी दौरान देखने को मिलता है. 

दूल्हा बनेंगे भगवान महाकाल
महाकालेश्वर मंदिर के राम गुरु बताते हैं कि भगवान महाकाल के दरबार में शिव नवरात्रि मनाई जाती है. 9 दिनों तक भगवान को चंदन, हल्दी, मेहंदी, भांग आदि से दूल्हा बनाया जाता है. 10 फरवरी से भगवान को दूल्हा बनाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 18 फरवरी तक चलेगा. महाशिवरात्रि के अगले दिन भगवान महाकाल को सेहरा सजाए जाएगा. 19 फरवरी को भगवान महाकाल की दोपहर में भस्म आरती होगी. 

शिव बारात विश्व भर में प्रसिद्ध
महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल मंदिर शयन आरती भक्त मंडल द्वारा शिव की बारात निकाली जाती है. भगवान शिव की बारात में देव, दानव सबको आमंत्रित किया जाता है. जब भगवान शिव की बारात निकलती है तो भक्त भूत, प्रेत, पिशाच बनकर झूमते नाचते हुए चलते हैं. यह आज भी शिव भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है. महाकालेश्वर मंदिर में जो परंपरा निभाई जाती है वो सभी दूसरे ज्योतिर्लिंगों से अलग है.

मंदिर में बदल जाएगा नजारा
महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि, मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है. इस बार महाकाल महालोक के निर्माण के बाद पहली बार महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. आम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र दर्शन की व्यवस्था महाशिवरात्रि पर बदल दी जाएगी. शीघ्र दर्शन की रसीद नहीं काटी जाएगी. इसके अलावा आम श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक दर्शन हो सके, इसे लेकर अभी से इंतजाम किए जा रहे हैं. मंदिर में धार्मिक परंपराओं का भी निर्वहन होता है, मंदिर की धर्म ध्वजा भी बदली जाती है. इसके अलावा रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है.

Delhi Mumbai Expressway: अब दिल्ली से जयपुर पहुंचिए सिर्फ दो घंटे में, जानिए कैसे आसान होगा 228 किमी का यह सफर

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, 15 लोगों की मौत की आशंका, सड़क पर मिले शरीर के चिथड़े
देवास की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, 15 लोगों की मौत की आशंका, सड़क पर मिले शरीर के चिथड़े
सागर जिला अस्पताल में कूलर को लेकर मरीजों में जमकर मारपीट, महिला वार्ड में हंगामा
सागर जिला अस्पताल में कूलर को लेकर मरीजों में जमकर मारपीट, महिला वार्ड में हंगामा
इंदौर: जैन मंदिर में चोरी का खुलासा, 200 CCTV खंगालकर 4 अरेस्ट, चांदी-अष्टधातु की मूर्तियां बरामद
इंदौर: जैन मंदिर में चोरी का खुलासा, 200 CCTV खंगालकर 4 अरेस्ट, चांदी-अष्टधातु की मूर्तियां बरामद
जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, मैनेजर ने 2 महीने पहले ही कर दिया था आगाह, सामने आया पत्र
जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, मैनेजर ने 2 महीने पहले ही कर दिया था आगाह, सामने आया पत्र

वीडियोज

Breaking News: अचानक हुई Trump-Jinping बैठक, क्या बदलेगा? | Latest News | TOP News | America
UP News: धूल भरी आंधी से यूपी में भारी तबाही | UP Weather Update | CM Yogi
Breaking News: घर गिरे, पेड़..आंधी से उजाड़े हजारों आशियाने | UP Weather Update | CM Yogi
The Sheep Detectives Review: इस फिल्म में भेड़ करेगी Murder Mystery Solve
Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXCLUSIVE: हाथ से लिखा, फिर स्कैन करके कोचिंग संस्थानों तक पहुंचा, ऐसे लीक हुआ NEET का पेपर, 5-5 लाख वसूले
EXCLUSIVE: हाथ से लिखा, फिर स्कैन करके कोचिंग संस्थानों तक पहुंचा, ऐसे लीक हुआ NEET का पेपर, 5-5 लाख वसूले
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
PM मोदी ने की काफिले में कटौती तो उद्धव गुट ने कहा, 'आप ऐसा मत करिए क्योंकि...'
आज MI से हारते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानिए PBKS का पूरा गणित
आज MI से हारते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानिए PBKS का पूरा गणित
Karuppu BO Day 1: शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? कॉलीवुड की साल की टॉप 3 ओपनर में हो पाएगी शामिल?
शोज कैंसिल के बीच कैसी रहेगी सूर्या-तृषा की 'करुप्पू' की ओपनिंग? जानें-यहां
BJP New Team: नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी, मिलेनियल नेताओं को मिल सकता है बड़ा रोल
नितिन नबीन की एंट्री से बीजेपी में बड़ा सत्ता बदलाव! मिलेनियल टीम के साथ 2027 मिशन की तैयारी
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
Delhi E-Rickshaw Policy: अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेगा ई-रिक्शा का झाम, फिटनेस सर्टिफिकेट से लेकर रजिस्ट्रेशन पर लगेगी लगाम
अब दिल्ली की सड़कों पर नहीं दिखेगा ई-रिक्शा का झाम, फिटनेस सर्टिफिकेट से लेकर रजिस्ट्रेशन पर लगेगी लगाम
SECR Recruitment 2026: रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन
रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन
Embed widget