एक्सप्लोरर

उज्जैन में निर्धारित कीमत से ज्यादा पर खाद बेचना पड़ा महंगा, कलेक्टर के निर्देश पर दुकान सील

Ujjain News: प्रशासन की कार्रवाई से खाद दुकानदारों में हड़ंकप मचा हुआ है. निर्धारित दर से अधिक की वसूली पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. कलेक्टर ने कहा कि अभियान जारी रहेगा.

MP News: मध्य प्रदेश में किसानों को खाद संकट का सामना है. लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है. यूरिया, डीएपी के लिए किसान परेशान हो रहे हैं. इस बीच, उज्जैन में डीएपी खाद निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने का मामला सामने आया है. जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने खाद दुकान पर एक्शन लिया. अधिकारियों ने खाद विक्रेताओं को सख्त चेतावनी भी दी है.

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामला तराना तहसील का है. अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी के संचालक श्याम मित्तल की तरफ से अधिक कीमत पर डीएपी खाद बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी. किसानों को दी जाने वाली डीएपी खाद का दाम 1350 रुपये निर्धारित है. संचालक श्याम मित्तल 1600 रुपये में बेच रहे थे. किसान ने जिला प्रशासन से शिकायत की. कलेक्टर ने निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत का सत्यापन कराया. जांच में शिकायत सही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की गयी. उन्होंने खाद विक्रेता के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने का आदेश दिया.

कलेक्टर के निर्देश पर खाद दुकान सील

जिला प्रशासन की टीम ने खाद दुकान को सील भी कर दिया. प्रशासन की कार्रवाई से खाद दुकानदारों में हड़ंकप मचा हुआ है. निर्धारित दर से अधिक की वसूली पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. कलेक्टर ने बताया कि खाद की कालाबाजारी और निर्धारित कीमत से अधिक की बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा.

उन्होंन बताया कि खाद की कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर खाद बेचे जाने की शिकायत पुलिस, प्रशासन और कृषि विभाग के माध्यम से पहुंच रही है. तीनों विभाग मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं. जिले में सभी व्यापारियों को अल्टीमेटम दे दिया गया है. निर्धारित मूल्य से खाद की अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आने के बाद दुकान सील कर दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

विजयपुर के नतीजे के बाद रावत समर्थक-BJP नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर वॉर, कांग्रेस ने ली चुटकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget