एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर को जल्द मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल की सौगात, ये सुविधाएं मिलेंगी

Indore News: पीपल्याहाना चौराहा पर आइडीए इंटरनेशनल स्तर का स्वीमिंग पूल बना रहा है. नेशनल-इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए स्वीमिंग पूल के साथ ही स्टेडियम और खिलाड़ियों के लिए सर्वसुविधायुक्त इमारत बन रही है.

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के पीपल्याहाना चौराहे इंटरनेशनल स्तर का स्वीमिंग पूल बन रहा है. इस स्वीमिंग पूल का काम लंबे समय से चल रहा है. यह स्वीमिंग पूल अब आकार लेने लगा है.पूल का मुख्य काम तकरीबन पूरा हो चुका है.छोटे मोटे काम बचे हैं. इसे इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) पूरा करने में लगा हुआ है. यह कार्य पूर्ण होने के बाद शहरवासियों को इस इंटरनेशनल स्वीमिंग की सौगात मिलेगी. यह शहर के लिए भी एक उपलब्धि होगी. 

इंदौर में कहां बन रहा है स्वीमिंग पूल

स्कीम 140 के पास पीपल्याहाना चौराहा पर आइडीए इंटरनेशनल स्तर का स्वीमिंग पूल बना रहा है.नेशनल और इंटरनेशनल स्पर्धा करवाने के लिए स्वीमिंग पूल के साथ ही यहां पर दर्शकों के लिए स्टेडियम और खिलाड़ियों के लिए सर्वसुविधायुक्त इमारत बनाई गई है.आइडीए ने पूल का पानी साफ करने के लिए अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट भी लगा दिया है, लेकिन नगर निगम से वाटर सप्लाय का कनेक्शन न होने से पूल में पानी भरकर कर प्लांट की टेस्टिंग नहीं हो पा रही रही है.

कौन कौन सी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं  

आईडीए ने वाटर सप्लाई के लिए निगम में आवेदन दे दिया है. जैसे ही वाटर सप्लाई शुरू होगी, वैसे ही पूल में पानी भरकर प्लांट की टेस्टिंग की जाएगी. दर्शक दीर्घा के ऊपर शेड बनाने का काम चल रहा है. इसके बाद सोलर पैनल लगाई जाएगी. खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम में शौचालय का काम चल रहा है. जिम, पार्किंग, फूड जोन और एप्रोच रोड के लिए जमीन छोड़ दी गई है. पूल पर सारे उपकरण ओलिंपिक स्तर के लगाए जाए रहे हैं. इसमें वाटर फिल्टर, टेंप्रेचर रेग्यूलेटिंग यूनिट्स और अन्य उपकरण शामिल हैं. खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कमरों का निर्माण चल रहा है. 

आइडीए के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का कहना है कि अगले माह में स्वीमिंग पूल पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. इसके बाद इसे खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो छोटे-मोटे काम बचे हैं,उन्हें पूरा करने का काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें

MP News: भारी बारिश के चलते नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ा, खतरे के निशान से महज 11 फीट नीचे बह रही नदी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget