एक्सप्लोरर

Success Story: छोटी हाइट के चलते कभी हुए थे स्कूल की परेड से बाहर, बिना कोचिंग लिए बन गए फ्लाइंग अफसर

आदिवासी बाहुल्य जिले बैतूल से आने वाले स्नेहल वामनकर कड़ी मेहनत के बाद फ्लाइंग अफसर बन गए हैं. अपने इस सपने को पूरा करने के लिए स्नेहल ने कितनी ही नौकरियां छोड़ दी. लेकिन अपनी मंजिल पाने में सफल हुए.

MP News: मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, बस जरुरत इस बात की होती है कि आपका लक्ष्य तय हो. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के स्नेहल वामनकर इसका उदाहरण हैं. उन्होंने पढ़ाई की, इंजीनियरिंग की और कई नौकरियां छोड़ी और आखिरकार उन्हें वह मंजिल मिल गई, जिसकी उन्हें तलाश थी. अब उनकी पहचान एक फ्लाइंग अफसर के तौर पर है. स्नेहल वामनकर का नाता आदिवासी बाहुल्य जिले बैतूल से है. एयरफोर्स में कॉमन एडमिशन टेस्ट (AF-CAT) को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, लेकिन उन्होंने इस परीक्षा को पहले ही प्रयास में बिना कोचिंग के उत्तीर्ण कर लिया.

आज किसान का बेटा फ्लाइंग अफसर बन चुका है. उन पर एयर फोर्स में फ्लाइंग अफसर बनने का जुनून ऐसा था कि उन्होंने कई नौकरियां छोड़ दी. दो साल की मेहनत के बाद 21 जनवरी 2023 को पासिंग आउट परेड के बाद वे अफसर बन गए. उन्होंने बताया कि कक्षा आठवीं से 10वीं तक वह स्वतंत्रता दिवस पर परेड में हिस्सा लेना चाहता थे लेकिन हर बार हाईट कम होने के कारण बाहर कर दिए जाते थे. वह बहुत रोए और फिर कालेज में आने के बाद एनसीसी में हिस्सा लिया. यहां पर जी-तोड़ मेहनत करके स्टेट लेवल परेड में तीन बार उनका सिलेक्शन हुआ. इसके अलावा पथ (राजपथ) में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा लिया.

फ्लाइंग अफसर बनने के लिए ठुकराई कई नौकरियां

स्नेहल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और उन्होंने कालेज जाने के लिए पुरानी साइकिल खरीदी और चार साल तक इसी के सहारे कॉलेज गए. बस में प्रतिदिन 30 से 40 रुपए लगते थे और इतने रुपए उनके पास होते नहीं थे. स्नेहल ने भोपाल की आरजीपीवी यूनिवर्सिटी (RGPV University) कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया. पहला मौका उन्हें आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में मिला. यहां ज्वाइनिंग लेटर भी मिला, लेकिन स्नेहल ने ज्वाइन नहीं किया. इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) में एक्जीक्यूटिव के पद पर भोपाल एयरपोर्ट में जॉब मिली. उन्होंने गुड़गांव में ट्रेनिंग ली और वापस भोपाल लौट आए. यहां एक महीने जॉब की और फिर नौकरी छोड़ दी. इसके बाद वेदांता से कॉल लेटर आ गया. ट्रेनिंग के लिए स्नेहल चंडीगढ़ चले गए, पोस्टिंग ओडिशा में हुई तो वहां भी 20 दिन ही काम करके नौकरी छोड़ दी और जुलाई 2020 में एफ-कैट की तैयारी शुरू की. .

स्नेहल की युवाओं के लिए सीख
एफ-कैट की इस परीक्षा में देश भर के 204 प्रतिभागी पास हुए थे. इसमें स्नेहल भी शामिल थे. सिलेक्शन के बाद हैदराबाद एयरफोर्स एकेडमी में उनकी एक साल की ट्रेनिंग हुई और फिर एक साल टेक कॉलेज बेंगलुरु में ट्रेनिंग चली. दो साल की मेहनत के बाद 21 जनवरी को स्नेहल पास आउट हो गए. स्नेहल का कहना है कि युवा अपना एक लक्ष्य रखें. अपने लक्ष्य को हासिल करने के बीच में परेशान न हो. कभी-कभी असफलताएं आती हैं, लेकिन इसका मुकाबला करें. कभी यह न सोचें कि मेरा चयन नहीं होगा, थोड़ा जोखिम लें. स्नेहल के पिता घनश्याम वामनकर के पास 12 एकड़ खेत है.

छोटा भाई दे रहा है मेंस एग्जाम

घनश्याम ने बताया कि मैं ज्यादा पढ़ नहीं सका. बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले यह सोचता था. इसके लिए भरकावाड़ी से रोज बच्चों को बैतूल ले जाता था. इस वजह से खेती पर ध्यान नहीं दे पाता था. खेती बस गुजर बसर के लिए ही हो पाती थी. कई मौके ऐसे आए कि बच्चों की फीस के लिए रुपए नहीं होते थे. अपने खर्च कम किए अभाव में समय काटा. बच्चों ने इस संघर्ष को देखा तो उन्होंने कभी कुछ मांगा नहीं. आज एक बेटा फ्लाइंग अफसर बन गया तो दूसरा तपत्युस एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (Agriculture Field Officer) का मेंस एग्जाम दे रहा है. हमारी मेहनत आज सफल हो गई.

स्नेहल के लिए यह गौरव का विषय था कि उन्हें 26 जनवरी को जिस स्कूल ने चीफ गेस्ट बनाकर बुलाया था, वह वही स्कूल था, जिसने कभी 11वीं कक्षा में कम नंबर के कारण दाखिला नहीं दिया था. ये वही स्कूल था, जिसने कम हाइट के कारण स्नेहल को परेड में शामिल नहीं होने दिया था. हालांकि, अब स्कूल प्रशासन का कहना है कि अब वे कभी भी किसी को कम हाइट के कारण परेड में शामिल होने से नहीं रोकेंगे और न ही किसी को कम नंबर होने के कारण एडमिशन देने से रोकेंगे.

ये भी पढ़ें: Hanuwantiya Water Carnival: 2 लाख से अधिक पर्यटकों से गुलजार रहा जल महोत्सव हुआ समाप्त, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही टेंट सिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget