Indore News: इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
Indore Crime News: ये घटना इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर इलाके की है. शुरुआती जानकारी में आर्थिक तंगी को घटना की वजह माना जा रहा है.

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही घर में पति-पत्नी के शव बरामद हुए. पति का शव जहां फंदे से लटका मिला, वहीं पत्नी का शव बिस्तर पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जानकारी में आर्थिक तंगी को घटना की वजह माना जा रहा है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
महिला के शव के पास मिली टूटी हुई चूड़ियां
ये घटना इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर की गली नंबर 3 का है. यहां किराए के मकान में एकनाथ वाघ और उनकी पत्नी रोहिणी वाघ और उनके बच्चे रहते थे. दंपत्ति के शव घर के अंदर मिले. बताया जा रहा है कि एकनाथ वाघ का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जबकि उनकी पत्नी रोहिणी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला. वहीं शव के पास चूड़ियां भी टूटी हुईं मिली.
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना की जानकारी मिलते ही परदेशीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया. पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. जानकारी के अनुसार एकनाथ वाघ पेशे से मैकेनिक थे और शेयर मार्केट में भी पैसा निवेश करते थे.
आर्थिक तंगी के चलते परेशान था परिवार!
बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते परिवार काफी समय से परेशान चल रहा था. पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ नंदा नगर में किराए के मकान में रहते थे. माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान शख्स ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























