एक्सप्लोरर

Exclusive: अयोध्या में हार पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, 'वो प्रतीक बनाकर घूमें, लेकिन लोकतंत्र में...'

ABP Shikhar Sammelan: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. सभी राज्यों के लिए योजनाएं हैं.

ABP Shikhar Sammelan: केंद्रीय कृषि मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने बजट को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने बुधवार (24 जुलाई) को एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में कहा कि इस बजट से सभी राज्यों को फायदा होगा.

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि ये मोदी सरकार का कुर्सी बचाने वाला बजट है. इसपर शिवराज ने कहा, ''ये सभी प्रदेशों का बजट है. जो प्रावधान किए गए हैं, पूरे देश को फायदा होगा. राहुल गांधी और कांग्रेस का सच पूरा देश जानता है.''

अवधेश प्रसाद पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान?

फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद को विपक्ष की तरफ से हर जगह साथ लेकर चलने के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''ये कुंठा है, जो प्रकट होती है. वो उनको प्रतीक बनाकर घूमें, लेकिन लोकतंत्र में किसी राज्य में कम सीटें मिली, किसी राज्य में अधिक सीटें मिली.''

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा, ''ओडिशा में हम कहीं थे ही नहीं, वहां 21 में से 20 सीटें बीजेपी को मिली. अकेले बीजेपी को मिली. आंध्र प्रदेश में हमने शानदार प्रदर्शन किया. तेलंगाना में हमने दोगुनी सीटें जीती. तमिलनाडु में अधिक वोट मिले. केरल में खाता खुला. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल में सीटें जीती. अद्भुत प्रदर्शन हमने किया है. सीटें तो घटती बढ़ती है.'' 

उन्होंने संसद में व्यवधान पर कहा, ''कुंठित विपक्ष हर कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश करता है. विपक्ष मुंगेरीलाल के सपने देख रहा है. 2047 तक मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण होगा.''

झारखंड पर बड़ा बयान
शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, ''हार जीत लगी रहती है. हम चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव मानते हैं. झारखंड का मैं प्रभारी हूं और पूरे विश्वास से कह रहा हूं कि इंडी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) के कुशासन के कारण वहां बीजेपी की सरकार बनेगी.''

यूपी में हार पर बयान

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार और राम मंदिर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे लिए राम कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहे, श्रद्धा का मुद्दा है. 

 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''हिंदुत्व चुनाव का मुद्दा नहीं है. सभी को हिंदुत्व को जानना चाहिए. सभी को अपने जैसा मानो. जियो और जीने दो का मंत्र है.''

ABP Shikhar Sammelan: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, 'किसानों की आमदनी पिछले 10 सालों में बढ़ी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल: धर्मांतरण गैंग का पर्दाफाश, दो बहनें मिलकर बिछाती थीं जाल, 4 गिरफ्तार
भोपाल: धर्मांतरण गैंग का पर्दाफाश, दो बहनें मिलकर बिछाती थीं जाल, 4 गिरफ्तार
Gwalior News: बरेठा टोल प्लाजा पर बाइक सवार दो युवकों ने की फायरिंग, धमकी भरी चिट्ठी फेंकी
ग्वालियर: बरेठा टोल प्लाजा पर बाइक सवार दो युवकों ने की फायरिंग, धमकी भरी चिट्ठी फेंकी
शिवपुरीः 15 मिनट तक पड़े ओले, किसानों की सालभर की मेहनत बर्बाद, सरसों-गेहूं को नुकसान
शिवपुरीः 15 मिनट तक पड़े ओले, किसानों की सालभर की मेहनत बर्बाद, सरसों-गेहूं को नुकसान
इंदौर: भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ASI सर्वे में हुआ ये बड़ा खुलासा
इंदौर: भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ASI सर्वे में हुआ ये बड़ा खुलासा

वीडियोज

LIC MF Technology Fund NFO: Tech Sector में Investment का नया मौका | Paisa Live
US Tariff Relief: India के Exporters के लिए Short-Term Opportunity या Long-Term Caution?| Paisa Live
Market में बड़ा झटका : ₹2.85 Lakh Crore Loss, IT Stocks और Global Tension साथ Sharp Dip | Paisa Live
T20 World Cup: Rinku Singh के पिता की बिगड़ी तबियत, Chennai से Greater Noida लौटे | Team India
T20 World Cup: अचानक वर्ल्ड कप छोड़ घर क्यों लौटे रिंकू सिंह? जानें क्या है वजह | Team India|Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस शीर्षक से किसी जाति का अपमान नहीं हो रहा
फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस शीर्षक से किसी जाति का अपमान नहीं हो रहा
'लॉरेन्स बिश्नोई का मुखबिर था इसलिए...', राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली वकील पर हमले की जिम्मेदारी
'लॉरेन्स बिश्नोई का मुखबिर था इसलिए...', राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली वकील पर हमले की जिम्मेदारी
PM Modi Israel Visit: नमस्ते मोदी...इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना
नमस्ते मोदी...इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना
जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू नहीं खेले तो कौन करेगा उन्हें रिप्लेस? ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं सरप्राइज पैकेज
जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू नहीं खेले तो कौन करेगा उन्हें रिप्लेस? ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं सरप्राइज पैकेज
डॉल जैसी दिखती हैं राजपाल यादव की छोटी बेटी, क्यूटनेस में देती हैं राहा और तैमूर को मात
डॉल जैसी दिखती हैं राजपाल यादव की छोटी बेटी, क्यूटनेस में देती हैं राहा और तैमूर को मात
इंडिया-US ट्रेड डील खतरे में? सोलर पैनल पर 126% टैरिफ, ट्रंप के बयान से मचा भूचाल
इंडिया-US ट्रेड डील खतरे में? सोलर पैनल पर 126% टैरिफ, ट्रंप के बयान से मचा भूचाल
Women Health Issues: भारत में 70% महिलाएं चुपचाप सहती हैं ये तकलीफें, डॉक्टर से जानें कब आपको सावधान होने की जरूरत?
भारत में 70% महिलाएं चुपचाप सहती हैं ये तकलीफें, डॉक्टर से जानें कब आपको सावधान होने की जरूरत?
यूपी में इस वक्त कितने आईएएस तैनात, जानें कितने पदों पर होनी है भर्ती? होश उड़ा देंगे आंकड़े
यूपी में इस वक्त कितने आईएएस तैनात, जानें कितने पदों पर होनी है भर्ती? होश उड़ा देंगे आंकड़े
Embed widget