एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, 'किसानों की आमदनी पिछले 10 सालों में बढ़ी'

ABP Shikhar Sammelan 2024: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में शिरकत की. कई मुद्दों पर अपनी बात रखी.

ABP Budget Conclave: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एबीपी न्यूज़ के कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने बजट समेत कई मसलों को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने केंद्र सरकार के बजट की तारीफ की और पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया.

इस बजट से क्या किसानों की उम्मीदें पूरी हो पाईं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बजट विकसित भारत की नींव रखने का बजट है. जहां तक कृषि क्षेत्र का सवाल है, इस बजट में किसानों की आज की समस्याओं का और भविष्य में खेती कैसी हो, इस पर ध्यान दिया गया है. उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के महत्पूर्ण मुद्दों पर ध्यान दिया गया है.

  • उत्पादन बढ़ना चाहिए
  • उत्पादन की लागत घटे
  • किसानों को ठीक दाम मिले
  • प्राकृतिक आपदा में किसानों की भरपाई

'किसानों की आय बढ़ी'

किसानों की आय दोगुनी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बात बिल्कुल गलत है कि किसानों की आय बिल्कुल नहीं बढ़ी. किसानों की आय से पिछले दस सालों में निश्चित तौर पर बढ़ी है. कई जगह आमदनी दोगुनी भी हुई है. 

'किसानों की सेवा भगवान की पूजा'

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. किसान उसकी आत्मा है. किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है. उत्पादन बढ़ाते हुए हमको प्राकृतिक खेती की तरफ जाना चाहिए."

'नौजवान कृषि की तरफ आकर्षित हुए'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "किसान सम्मान निधि के रूप में खातों में 3 लाख 24 हजार करोड़ की राशि डाली गई है. कांग्रेस ने 60 करोड़ की कर्जा माफी की थी. हम उससे ज्यादा खातों में डाल रहे हैं." उन्होंने कहा कि हजारों नौजवान कृषि की तरफ आकर्षित हुए हैं. ये नौजवान वहां नवाचार कर रहे हैं और कमाई कर रहे हैं. 

MP: क्या किसान के लोट लगाने के कारण मंदसौर कलेक्टर को भेजा गया कटनी? ट्रांसफर लग रही ये अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम
खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम
Indore Airport Fire: इंदौर एयरपोर्ट परिसर में आग, बुझाने पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम 
Indore Fire: इंदौर एयरपोर्ट परिसर में आग, बुझाने पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम 
Iran Israel War: 'भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए...', ईरान-इजरायल मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए...', ईरान-इजरायल मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Sagar News: महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक
सागर में महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
ICC World Cup League 2: बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget