एक्सप्लोरर

Navratri Special Thali: नवरात्रि में सफर के दौरान रेलवे की सुविधा का उठाएं लाभ, ऐसे बुक करें व्रत स्पेशल थाली

MP News: रेलवे ने नवरात्रि के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है. उज्जैन, रतलाम समेत मध्य प्रदेश के अन्य स्टेशनों पर नवरात्रि व्रत स्पेशल थाली की सुविधा मिल रही है.

Indian Railways: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का काफी महत्व है. नवरात्रि पर्व के पावन महत्व को देखते हुए रेलवे विभाग ने यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है. रेलवे की पहल से व्रत रखने वाले ट्रेन मुसाफिरों को खाने पीने की चिंता समाप्त हो गयी है. 150 से अधिक स्टेशनों पर नवरात्रि व्रत स्पेशल थाली की शुरुआत की गयी है. नवरात्रि व्रत के नाम से मिलने वाली स्पेशल थाली उज्जैन, रतलाम समेत मध्य प्रदेश के अन्य स्टेशनों पर मिल रही है.

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि नवरात्रि में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अब खाने-पीने की चिंता से मुक्त होकर स्वादिष्ट व्रत थाली का लुफ्त उठा सकेंगे. मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है. इन स्टेशनों में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल का रतलाम, उज्जैन एवं चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं.

नवरात्रि के दौरान यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी सुविधा

रतलाम मंडल के इन स्टेशनों पर आपको साबुदाने की खिचड़ी, सलाद (खीरा/टमाटर/गाजर), दही एवं अन्य आइटम परोसे जायेंगे. यात्री ऑनलाइन और मोबाइल ऐप के जरिए भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली खास तौर पर नवरात्रि के त्योहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है. थाली में गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है. भारतीय रेल ने नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को मंगाने की प्रक्रिया सरल कर दी है. यात्री आईआरसीटीसी की ऐप पर केवल अपना पीएनआर नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं. ऑनलाइन आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग साइट पर जाकर भी थाली को बुक किया जा सकता है. कुछ ही समय में एकदम ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके पास उपल्बध हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Ratan Tata Death: इंदौर में रंगोली के जरिए रतन टाटा को एक कलाकर की श्रद्धांजलि, तस्वीर देख चौंक गए लोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget