एक्सप्लोरर

'अब नहीं मारूंगी, फिर ऐसा किया तो...', पति को पीटने वाली हर्षिता के बदले सुर, रात भर खड़ी होकर मांगती रही माफी

Harshita Raikwar Apoligize: सतना में घरेलू हिंसा का शिकार पति लोकेश माझी का वीडियो वायरल हुआ था. अब पत्नी हर्षिता रैकवार माफी मांगते हुए कह रही है कि उसे तलाक नहीं चाहिए, वह पति से बहुत प्यार करती है.

Satna Viral Video of Woman Beating Husband: मध्य प्रदेश के सतना जिले में घरेलू हिंसा का शिकार हुए पति लोकेश माझी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसकी पत्नी उसे बेरहमी से पीटती और लात मारती दिख रही थी. कुछ ही समय में यह दर्दनाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. आरोपी पत्नी की मां और भाई वहीं मौजूद थे. मां अपनी बेटी का हाथ पकड़ने की कोशिश भी कर रही थी, लेकिन उसे रोकने के लिए ज्यादा मेहनत न करते हुए दोनों तमाशा देख रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद अब पत्नी के सुर बदलते दिख रहे हैं. 

इस मामले में पीड़ित लोकेश माझी ने पत्नी के खिलाफ सतना पुलिस में शिकायत लिखवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. अब हर्षिता रैकवार नाम की इस महिला ने हाथ जोड़ कर माफी मांगना शुरू कर दी है. उसका कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और उससे बहुत प्यार करती है. हर्षिता रैकवार ने दावा किया है कि उसने पहली बार अपने पति पर हाथ उठाया था और आगे से ऐसा नहीं करेगी. 

दहेज प्रताड़ना में फंसाने की दी थी धमकी
लोकेश माझी इंडियन रेलवे में लोकोपायलट है. उसने सतना पुलिस में जो तहरीर दी, उमसें बताया कि उसकी शादी हर्षिता रैकवार से जून 2023 में हुई थी. शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ था कि पत्नी और परिवार वालों ने लोकेश को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और झूठे केस दर्ज करवाने की धमकी दी. 

लोकेश माझी का दावा है कि उसने न शादी के पहले और न बाद में कभी दहेज की मांग की है. उसके परिवार वालों ने भी कभी दहेज नहीं मांगा. उसने तो एक गरीब घर में शादी की थी. 

लोकेश ने घर में लगाए थे कैमरे
इस प्रताड़ना से परेशान होकर लोकेश ने घर में कैमरा लगवाए थे. 20 मार्च को हुई यह घटना इन्हीं सीसीटीवी में कैद हो गई. इस सबूत के आधार पर पुलिस ने हर्षिता रैकवार, उसकी मां और भाई पर केस दर्ज करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है. 

'कसम खाती हूं दोबारा ऐसा नहीं होगा'- पत्नी
हर्षिता रैकवार अब मीडिया में आकर कह रही है कि वो कभी दोबारा ऐसा नहीं करेगी, अब वह केवल अपना घर बचाना चाहती है. हर्षिता रैकवार का कहना है, "हम लोग बाहर गए थे, तभी उन्होंने (लोकेश माझी ने) कुछ उल्टा सीधा बोल दिया, जिसके बाद घर पर आकर बहस हुई. हम बैग पैक कर के अपने मायके जा रहे थे. हमने उनसे पूछा कि मंगलसूत्र कहां है तो उन्होंने कहा कि उनके पास नहीं है. बहस के बीच में उन्होंने हमें धक्का दे दिया, जिसके बाद पहली बार हमारा हाथ उठ गया."

अपनी मां का जिक्र कर हर्षिता रैकवार ने कहा, "हम अपने पति से बहुत प्यार करते हैं. हमारी मां भी वहीं मौजूद थीं. उन्होंने हमें रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन हमें बहुत गुस्सा आ रहा था."

'दोबारा गलती हुई तो घर से निकाल देना'- पत्नी
हर्षिता ने अपनी गलती मानते हुए कहा, "हम सबसे माफी मांगने को आए हैं. हमें एक होना है और अपने पति को तलाक नहीं देना है. हम हाथ जोड़कर-पैर पकड़कर माफी मांगना चाहते हैं. हमसे दोबारा कभी गलती नहीं होगी. अगर होती है तो घर से बाहर निकाल देना."

पति की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हर्षिता रैकवार अपने पति से मिलने उसके घर पटना पहुंची थी. लोकेश ने उसे घर में नहीं घुसने दिया, लेकिन अपने बेटे को अंदर ले लिया. इसके बाद रात भर हर्षिता घर के बार ही रही. लोकेश का मानना है कि हर्षिता रैकवार की माफी झूठी है. वह फिलहाल तो माफी मांग रही है, लेकिन बाद में कुछ भी कर सकती है. लोकेश माझी ने कहा कि उसे हर्षिता पर भरोसा नहीं, इसलिए वह उसकी माफी स्वीकार नहीं कर पाएगा.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget