एक्सप्लोरर

MP: चंद घंटों की बारिश में रीवा एयरपोर्ट को भारी नुकसान, ढही बाउंड्री वॉल

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा एयरपोर्ट की 200 फीट बाउंड्रीवॉल पहली ही बारिश में गिर गई. घटिया निर्माण और तेज बहाव को वजह बताया गया है. गनीमत रही कि रनवे पूरी तरह सुरक्षित है.

मध्य प्रदेश के रीवा में विकास के नाम पर किए जा रहे कार्यों की हकीकत एक बार फिर उजागर हो गई है. बीते दिन हुई कुछ घंटों की बारिश ने रीवा एयरपोर्ट में हुए करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है.

बिना तकनीकी प्लानिंग और घटिया सामग्री से किए गए निर्माण का परिणाम यह हुआ कि एयरपोर्ट की 200 फीट लंबी बाउंड्रीवॉल धराशायी हो गई, जबकि कुल 8.5 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल बनाई गई है.

नुकसान तेज पानी के बहाव के कारण हुआ

बताया जा रहा है कि यह नुकसान उमरी गांव और गुरुकुल स्कूल की ओर से आए तेज पानी के बहाव के कारण हुआ. एयरपोर्ट के सीनियर मैनेजर नवनीत चौधरी ने बताया कि रनवे पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन तेज बहाव के कारण बाउंड्रीवॉल ढह गई है.

वहीं, एयरपोर्ट निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई. विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ और घटिया निर्माण सामग्री से काम कराया गया, जिससे पहली ही बारिश में बाउंड्रीवॉल गिर गई.

रीवा एयरपोर्ट 300 करोड़ की लागत से बना था

गौरतलब है कि रीवा एयरपोर्ट 300 करोड़ की लागत से बना था, जिसका कुछ समय पहले ही उद्घाटन हुआ था. अब एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल 10 महीने में ही भरभराकर गिर गई, जिससे गुणवत्ता पर सवाल खड़े होना लाजिमी है!

हैरानी की बात है कि पिछली बारिश में भी एयरपोर्ट की दीवार टूटी थी, लेकिन इस बार एक बड़ा हिस्सा ढह गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो घटिया निर्माण की पोल खोल रहा है.

एयरपोर्ट का रनवे सुरक्षित 

एयरपोर्ट के सीनियर मैनेजर नवनीत चौधरी ने बताया कि बारिश ज्यादा होने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई. गुरुकुल स्कूल की तरफ से पानी का बहाव ज्यादा था, जिसके कारण दीवार ढह गई. हालांकि, एयरपोर्ट का रनवे सुरक्षित है.

Input By : पंकज मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, भोपाल AIIMS में सर्जिकल आइटम सप्लाई पर खड़े हुए सवाल
14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, भोपाल AIIMS में सर्जिकल आइटम सप्लाई पर खड़े हुए सवाल
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा अग्निकांड: बॉम्बे HC का बड़ा निर्देश, ‘सभी पीड़ित परिवारों को दें 20-20 लाख रुपये’
गोवा अग्निकांड: बॉम्बे HC का बड़ा निर्देश, ‘सभी पीड़ित परिवारों को दें 20-20 लाख रुपये’
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
'यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो', चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
Chronic Inflammation: शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
शरीर में लंबे समय तक सूजन रहना खतरनाक, बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
Embed widget