एक्सप्लोरर

MP News: सजा के बाद भी सदस्यता बचा ले गए मध्य प्रदेश के ये तीन विधायक, कांग्रेस MLA का भी नाम

Rahul Gandhi Disqualified: कानूनी दांवपेच में उलझे मध्य प्रदेश के 3 विधायकों की सदस्यता दांव पर लग गई थी. इसमें दो बीजेपी और एक कांग्रेस के विधायक अजब सिंह कुशवाह थे. 

MP News: जिस लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा से सदस्यता चली गई, उसी के फेर में फंसे मध्य प्रदेश के तीन विधायक अपनी सदस्यता बचाने में कामयाब हो गए थे. राहुल गांधी के मामले में लोकसभा अध्यक्ष ने फैसला आनन-फानन में ले लिया, लेकिन मध्य प्रदेश के विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने ऊपरी अदालत से स्थगन लाने का मौका देकर फिलहाल उनकी विधायकी सुरक्षित कर दी है.

नियमानुसार, अगर किसी विधायक को दो साल या उससे अधिक की सजा हो जाती है तो उसकी विधानसभा से सदस्यता तो जाएगी. साथ में वह 6 साल तक चुनाव लड़ने के अयोग्य हो जाएगा. यही कानून लोकसभा सदस्य पर भी लागू होता है.लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत किसी सांसद या विधायक की सदस्यता जा सकती है. इस क़ानून के ज़रिए आपराधिक मामलों में सज़ा पाने वाले सांसद या विधायक की सदस्यता को रद्द करने का प्रावधान है.

2 बीजेपी और एक कांग्रेस विधायक की सदस्यता पर आई थी आंच
यहां बता दें कि कानूनी दांवपेच में उलझे मध्य प्रदेश के 3 विधायकों की सदस्यता दांव पर लग गई थी. इसमें दो बीजेपी और एक कांग्रेस के विधायक थे. बीजेपी के एक विधायक को निर्वाचन आयोग से जानकर छिपाने का आरोप लगा है तो दूसरे का जाति प्रमाणपत्र नकली पाया गया था. दोनों बीजेपी विधायकों की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट से हुआ था.

नहीं हुई तीनों की सदस्यता रद्द
वहीं, कांग्रेस के विधायक जमीन फर्जीवाड़े में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से दो साल सजा मिलने के कारण संकट में थे. लेकिन ऊपरी अदालत से सजा पर स्थगन मिलने के कारण तीनों की विधायकी बच गई. हालांकि, कहा जा रहा है कि इनकी विधायकी बचाने में विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका सबसे बड़ी थी. उन्होंने तुरंत सदस्यता रद्द करने की जगह तीनों विधायकों को उच्च अदालत स्व स्थगनादेश लाने का मौका दिया.

अजब सिंह कुशवाह ऐसे फंसे थे कानूनी दांव-पेंच में
सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह ऐसे ही कानूनी पेंच में फंसे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायक ऐदल सिंह कंसाना के बीजेपी में शामिल होने के बाद नवंबर में 2020 में सुमावली में उपचुनाव हुआ था. इसमें कांग्रेस के उम्मीदवार अजब सिंह कुशवाह ने बीजेपी के ऐदल सिंह कंसाना को हरा दिया और विधायक चुने गए. विधायक बनने के बाद अजब सिंह कुशवाह कानूनी मुश्किलों में फंस गए. 

अजब सिंह पर सरकारी जमीन बेचने के आरोप लगे. इस मामले में उनके खिलाफ ग्वालियर के महाराजपुरा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई. आरोप लगाया गया कि विधायक ने सरकारी जमीन को लगभग 75 लाख में बेच दिया है. मामले में पुरुषोत्तम शाक्य ने आरोप लगाया कि विधायक अजब सिंह ने यह जमीन उन्हें बेची थी, मगर कब्जा नहीं मिला. बताया गया है कि इस मामले पर सुनवाई करते हुए ग्वालियर के एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय ने विधायक अजब सिंह सहित अन्य लोगों को दो-दो साल की सजा सुनाई है. इसके साथ 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया था.

जजपाल सिंह जज्जी की सदस्यता पर भी आई थी आंच
अशोकनगर से बीजेपी विधायक जजपाल सिंह जज्जी पर भी न्यायालय का कहर टूटा था. एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सिंधिया समर्थक बीजेपी विधायक जजपाल सिंह जज्जी का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.विधायक जज्जी पर 50 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही विधानसभा सदस्यता निरस्त करने के लिए भी कहा गया है.अशोकनगर विधायक जज्जी ने अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग कर आरक्षित सीट से चुनाव लड़कर जीता था.

राहुल सिंह लोधी का निर्वाचन हुआ था शून्य घोषित
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी की विधायकी छीनने के आदेश भी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य पीठ से हुआ था.राहुल सिंह लोधी टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा से 2018 में पहली बार विधायक बने. इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी चंदा रानी गौर ने राहुल लोधी द्वारा निर्वाचन पत्रों में जानकारी छिपाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी .याचिका पर सुनवाई के बाद जबलपुर हाई कोर्ट ने आरोप सही पाते हुए राहुल लोधी का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया. बाद में राहुल लोधी को सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिल गया.

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh Siyasi Scan: जब एक फोन कॉल ने बना दिया था मुख्यमंत्री, जानें- मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget