एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: मध्य प्रदेश के इन 9 जिलों से होकर गुजरेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जल्द होगा तारीखों का एलान

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया गया है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा एमपी से भी गुजरेगी. यात्रा राज्य के नौ  जिलों से होकर गुजरेगी.

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस (Congress) नेता और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) 14 जनवरी को मणिपुर (Manipur) के इंफाल (Imphal) से शुरू हो रही है. ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से भी होकर गुजरेगी. राहुल गांधी की ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2.0 698 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. 

ग्वालियर से उज्जैन तक नौ जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा
ये यात्रा मध्य प्रदेश में ग्वालियर (Gwalior) से उज्जैन (Ujjain) तक नौ जिलों से होकर गुजरेगी. एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने गुरुवार को राज्य पीसीसी प्रमुखों, एलओपी और पार्टी महासचिवों की एक बैठक को संबोधित किया. बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रणनीति बनाई गई. बैठक में मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और एलओपी उमंग सिंघार मौजूद रहे.

एमपी में 698 किमी चलेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
वहीं पत्रकारों से बात करते हुए, राज्य पीसीसी प्रमुख के कार्यालय के मीडिया संयोजक पीयूष बबेले ने कहा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का नाम बदलकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया गया है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा एमपी से भी गुजरेगी. यात्रा राज्य के नौ  जिलों से होकर गुजरेगी और एक सप्ताह तक राज्य में रहेगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और हजारों पार्टी कार्यकर्ता राज्य में 698 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी."

राहुल गांधी  की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे इंफाल से शुरू होगी. यह मध्य भारत पहुंचने से पहले मणिपुर, नागालैंड, असम, अरुणांचल प्रदेश, मेघालय से होकर गुजरेगी ये यात्रा बंगाल भी जाएगी. गौरतलब है  कि इससे पहले राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की  थी.

ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 8 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget