एक्सप्लोरर

Indore: इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 8 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP News: इंदौर में गुरुवार को युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, जबकि एक आरोपी फरार है. रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभात फेरी में कुछ युवकों ने एक लड़के की चाकू से हत्या की थी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में रणजीत हनुमान मंदिर की 137 साल पुरानी परंपरा प्रभात फेरी में गुरुवार (4 जनवरी) को खूनी झड़प हो गई थी. प्रभात फेरी के दौरान कुछ बदमाशों ने चाकूबाजी करके कार्यक्रम में दशहत फैला दी. साथ ही भीड़ का फायदा उठाते हुए बादमाशों ने चाकू से एक दूसरे पर हमला किया, जिससे एक युवक की मौत हो गई थी. इस बीच घटना के 8 घंटे बाद ही पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है. 

पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. जानकारी के अनुसार आपसी विवाद की वजह से आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था. बता दें हत्या के बाद पुलिस ने तत्काल तीन टीम गठित की और घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. वहीं चश्मदीद और सोशल मीडिया से मिले वीडियो सहित अन्य जानकारी और हुलिये के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई.

आरोपियों ने कूबूला अपना जुर्म
पुलिस थाना अन्नपूर्णा और क्राइम ब्रांच की टीमों को भी आरोपियों की खोजबीन के लिए लगाया गया था. वहीं आरोपियों की पहचान यश गोधा, कपिल यादव और युवराज यादव के रूप में हुई है, जो भागीरथपुरा के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपी यश और युवराज से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कूबूल किया. इसके बाद वारदात में इस्तेमाल चाकू और घटना के दौरान पहने हुए कपड़े भी बरामद किए गए हैं. पूछताछ में अन्य आरोपी के बारे में भी बताया, जिसकी खोजबीन जारी है. 

क्या है पूरा मामला?
इंदौर के रणजीत हनुमान समिति द्वारा गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली गई थी. फेरी रणजीत हनुमान मंदिर से दशहरा मैदान की तरफ आ रही थी, तभी एचपी गैस एजेंसी महावर नगर के पास दो पक्षों में टकराने की बात पर धक्का मुक्की और विवाद हो गया. इस बीच शुभम नाम के युवक पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया. इसके बाद शुभम को अस्पताल ले जाने पर स्थानीय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली. इसके बाद आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. 

ये भी पढ़ें: MP News: 'नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की जांच 15 दिन में करें', मध्य प्रदेश में सीबीआई को हाई कोर्ट का आदेश

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget