एक्सप्लोरर

PM Modi In Chitrakoot: जानें कौन हैं अरविंद मफतलाल, जिनकी 100वीं जयंती पर PM मोदी देंगे श्रद्धांजलि, थे 'नेत्र रोगियों का मसीहा'

PM Modi Chitrakoot Visit: भगवान राम की तपोभूमि धर्म नगरी चित्रकूट में पीएम मोदी सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के संस्थापक स्व. अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती के कार्यक्रम में आज शामिल होंगे.

Arvind Mafatlal 100th Birth Anniversary: मध्य प्रदेश में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट को स्थापित करने वाले और नेत्र रोगियों के मसीहा माने जाने वाले स्वर्गीय अरविंद भाई मफतलाल की आज 100वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) चित्रकूट आ रहे हैं. यहां पीएम मोदी स्व. अरविंद भाई मफत लाल की 100 वीं जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद पीएम जानकी कुंड नेत्र चिकित्सालय परिसर में तैयार किए गए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे. यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महराज से भी मुलाकात करेंगे. 

दरअसल, संत रणछोड़दास महाराज की प्रेरणा से अरविंद भाई मफतलाल ने चित्रकूट में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड की स्थापना की थी, जो आज हर साल 15 लाख नेत्र रोगियों का उपचार करता है. कहा जाता है कि, इस अस्पताल में 1968 में मोतियाबिंद का पहला ऑपरेशन टार्च की रोशनी में किया गया था. संत रणछोड़दास महाराज का संकल्प था कि भूखे को अन्न, गरीबों को वस्त्र और नेत्ररोगियों की आंखों का इलाज मुफ्त होना चाहिए. अरविंद भाई मफतलाल 1967 में बिहार में चित्रकूट के संत रणछोरदास के संपर्क में आए थे. संत रणछोरदास वहां अकाल पीड़ितों की सेवा कर रहे थे. उनसे मफतलाल इतने प्रभावित हुए कि उन्हें गुरु मानकर गुरुमंत्र ले लिया.

धूमधाम से 100वीं जयंती मनाने की तैयारी
इसके साथ ही उन्होंने समाजसेवा का व्रत भी ले लिया. अरविंद भाई मफतलाल ने अपने गुरु की इच्छा से चित्रकूट में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय और सद्गुरु संकल्प चिकित्सालय स्थापित किए. संत रणछोरदास के अनन्य भक्त अरविंद भाई मफतलाल ने कार्तिक माह की चतुर्थी यानि 30 अक्टूबर 2011 को चित्रकूट में अंतिम सांस ली थी.

यहीं पर उनकी समाधि भी बनाई गई है. अरविंद भाई मफतलाल की जयंती अंग्रेजी तारीख के बजाय तिथि के हिसाब से प्रति वर्ष मनाई जाती है. मफतलाल ग्रुप ने स्व.अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती को बड़े धूमधाम मनाने की तैयारी की है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत कर रहे हैं. 

1905 में हुई थी मफतलाल उद्योग समूह की स्थापना
चित्रकूट में प्रधानमंत्री आज नरेन्द्र मोदी सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट के संस्थापक स्व.अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती पर उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी जानकी कुंड नेत्र चिकित्सालय परिसर में तैयार किए गए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी स्व.अरविंद भाई मफतलाल के नाती विशद भाई मफतलाल के परिजन सहित कुछ अति विशिष्ट लोगों के साथ भोजन भी करेंगें.

भोजन में प्रधानमंत्री के पसंदीदा व्यंजन बनाए जाने की तैयारी की गई है. अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे. वे मफतलाल समूह के चेयरमैन थे. उल्लेखनीय है कि, मफतलाल उद्योग समूह की स्थापना साल 1905 में अरविंद मफतलाल के दादा गगल भाई मफतलाल ने की थी.

हर साल लगभग डेढ़ लाख लोगों के आंखों की सर्जरी होती है
वहीं शुरुआत में यह केवल टैक्सटाइल इकाई थी जिसका विस्तार अरविंद मफतलाल ने वर्ष 1954 में इसका मुखिया बनने के बाद कैमिकल पेट्रो कैमिकल आदि क्षेत्रों में किया. अरविंद भाई ने अपने नेतृत्व में कपड़े, केमिकल समेत विभिन्न कारोबारों से जुड़े मफतलाल ग्रुप को सत्तर व अस्सी के दशक में देश के प्रमुख उद्योग समूहों में शुमार कराया था.

इसी दौरान ही वह समाजसेवा के क्षेत्र में भी आ गए थे. उनके द्वारा स्थापित सद्गुरु सेवा ट्रस्ट जानकीकुंड के अस्पताल में हर साल 15 लाख मरीजों की आंखों की जांच की जाती है. मोतियाबिंद समेत आंखों की अन्य बीमारियों के लिए लगभग डेढ़ लाख सर्जरी हर साल  होती हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- 'केवल अपने सियासी लाभ के लिए सनातन पर..., अयोध्या राममंदिर को लेकर दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget