एक्सप्लोरर

MPPSC Exam: एमपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ फिर सड़क पर उतरेंगे छात्र, इन मांगों के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी

Indore News: आंदोलन को लीड कर रहे आकाश पाठक ने बताया कि छात्रों ने 34 घंटे तक MPPSC के सामने धरना दिया था. जिसके बाद आयोग ने हमने से समय मांगा था, लेकिन अभी तक छात्रों के हित में फैसला नहीं लिया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में स्टूडेंट्स ने आज (10 फरवरी) को मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) के खिलाफ एक बार फिर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की है. इसको लेकर स्टूडेंट्स मीटिंग आयोजित की, जहां यह फैसला किया गया कि मप्र लोक सेवा आयोग के खिलाफ छात्र इस बार अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे. 

इस आंदोलन को लीड कर रहे आकाश पाठक ने बताया कि हम छात्रों ने 34 घंटे तक MPPSC के सामने धरना दिया था. जिसके बाद आयोग ने हमने से समय मांगा था, तो हमने 48 घंटे का समय आयोग को दिया था, लेकिन आयोग ने अभी तक छात्रों के हित में फैसला नहीं लिया है. इसलिए अब सभी स्टूडेंट्स ने फैसला लिया कि हम अब अपनी 11 सूत्रीय मांगों के साथ अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे.

शांतिपूर्ण तरीके से होगी हड़ताल
आकाश ने आगे कहा कि यह हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से होगी और महात्मा गांधी के बताए गए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर आधारित होगी. छात्रों ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से आग्रह किया कि उनकी मांगों पर वह संज्ञान लें. आकाश ने बताया कि MPPSC ने पूर्व में भी कहा था कि प्री परीक्षा के परिणाम के बाद 90 दिन का समय दिया जाएगा, लेकिन अब आयोग कह रहा है कि छात्र कम्प्रोमाइज कर लें, क्योंकि आयोग कैलेंडर सुधारना चाहता है. 

मांगें पूरी होने तक छात्र करेंगे हड़ताल 
आकाश ने आरोप लगाया कि MPPSC द्वारा उसी कैलेंडर में उल्लिखित असिस्टेंट प्रोफेसर, ADPO के इंटरव्यू और राज्यवन सेवा परीक्षा की जो डेट थी आयोग ने खुद से उनको बढ़ा दिया, तब आयोग को कैलेंडर फॉलो नहीं करना था. आयोग ने पांच साल से कैलेंडर फॉलो नहीं किया. MPPSC 2019 परीक्षा का अंतिम परिणाम 2024 में जारी किया गया जो अभी भी विवाद में है और सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं के अधीन है. छात्रों ने कहा है कि जब तक मांगें पूरी नही होंगी, वह हड़ताल पर ही रहेंगे. अगर बात नहीं मानी गई तो छात्र भूख हड़ताल भी करेंगे.

छात्रों ने की ये मांग

  • MPPSC 2023 मुख्य परीक्षा की डेट बढ़ाई जाए.
  • MPPSC 2024 राज्यसेवा भर्ती परीक्षा 2024 में पदों की संख्या 110 की जगह 500 की जाए.
  • 87, 13, 13% फॉर्मूला खत्म किया जाए और 100% के साथ परिणाम जारी किया जाए.
  • मुख्य परीक्षा की कॉपी आयोग की वेबसाइट पर डाली जाए, ताकि छात्र अपनी गलती सुधार सकें जैसा अन्य राज्यों के लोकसेवा आयोग द्वारा किया जाता है.
  • इंटरव्यू के नंबर यदि अधिक दिए जाते या कम दिए जाते हैं, तो इसका कारण लिखा जाए जैसा BPPSC के द्वारा किया जाता है.
  • 2025 से प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग शुरू की जाए जैसा कि अन्य राज्यों में किया जाता है.

ये भी पढ़ें: MP News: PM मोदी झाबुआ से करेंगे लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज, दौरे को लेकर इंदौर में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget