एक्सप्लोरर

MP Weather forecast: मानसून आया लेकिन नहीं लाया झमाझम बारिश, जल्द बुआई करने वाले किसान हैं परेशान, अब इस तारीख से बरसेंगे बादल

MP News: मध्य प्रदेश में मानसून आने के बाद ठीक से बारिश नहीं होने पर भी जल्दबाजी में बुआई करने वाले किसान इन दिनों मायूस हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 26-27 जून से झमाझम बारिश हो सकती है.

Madhya Pradesh Weather Forecast: मध्य प्रदेश (MP) में मानसून (Monsoon) आने पर किसानों (Farmers) के चेहरे खिल गए और कुछ लोगों ने खेतों में बुआई कर दी. शुरुआती बारिश (Rain) से कई जिलों में आम लोगों को बारिश से राहत भी मिली, लेकिन अब मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) अचानक थम सी गई है. इससे किसान चिंतित हो गए हैं. वहीं, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं. हालांकि, भोपाल (Bhopal) और उसके आसपास के इलाकों में बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया है. इससे लोगों को दो-तीन दिन गर्मी से राहत मिली है. वहीं बारिश की वजह से कुछ चीजों में महंगाई भी देखी जा रही है. 

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने कहा, ''मध्य प्रदेश में अभी बारिश में कमी आई हुई है. कोई प्रबल सिस्टम नहीं होने से यह मानसून के ठहराव का समय है, जिससे तापमान में बढ़त होगी और सामान्य प्रक्रिया है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली कुछ नमी और हवा में पहले से मौजूद नमी के कारण मामूली बारिश या बौछारें कहीं-कहीं पड़ती रहेंगी. इससे कुछ राहत मिलेगी. अगला बारिश का सिस्टम 26-27 जून के बीच आएगा. इससे बारिश फिर से झमाझम होगी. यह क्रम जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा.''

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जारी, जानें- आज दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में 1 लीटर तेल का क्या है भाव

यहां होगी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी

मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से यह भी बताया गया है कि भोपाल, जबलपुर (Jabalpur), होशंगाबाद (Hoshangabad), इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain), दमोह (Damoh), छिंदवाड़ा (Chhindwara) और बैतूल (Betul) में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होंगी. बता दें कि बारिश का मौसम आते ही छाता, रेनकोट और पॉलिथीन की खरीदारी में इजाफा देखा जा रहा है. इस बार इन सामान पर महंगाई का भी असर देखा जा रहा है. अन्य सामान की तरह बरसाती सामान की कीमतों में 20 फीसदी की उछाल दर्ज किया गया है. पॉलिथीन 85 रुपये से 100 रुपये किलो तक मिल रही है.

यह भी पढ़ें- Bhopal News: शादी में फर्जी SDM बनकर पहुंची महिला, नकली पुलिसवाले भी थे साथ, राज्यपाल के आने पर खुली पोल, पुलिस ने दर्ज किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget