एक्सप्लोरर

MP में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, मंदसौर में भारी मात्रा में बिना लाइसेंस बेचे जा रहे उर्वरक जब्त

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में खाद को लेकर जमकर मारामारी चल रही है. इसी के चलते खाद की कालाबाजारी और अवैध रूप से खाद विक्रय करने की शिकायतें भी लगातार पहुंच रही हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने बिना लाइसेंस खाद का भंडारण कर अवैध रूप से उसे बेचने का धंधा शुरू कर दिया है. प्रदेश के मंदसौर में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे खाद को जब्त किया है. इस मामले कार्रवाई भी की जा रही है. 

मंदसौर जिले के गरोठ में अवैध रूप से खाद बेचे जाने की शिकायत मिली थी. इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है. कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक जितेंद्र आंजना ने बताया कि कुछ किसानों की ओर से शिकायत मिल रही थी कि राधेश्याम चौधरी निवासी साठ खेड़ा द्वारा बिना लाइसेंस के उर्वरक भंडारण कर उसे बेचा जा रहा है. इसी शिकायत के आधार पर छापेमार कार्रवाई की गई. 

इस दौरान दुकान से एसएसपी के 193 बैग, 9 कट्टा यूरिया, 13 बैग पोटाश, 12 बैग सल्फर सहित खेती में काम आने वाले खाद और उर्वरक जब्त किए गए. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. इस मामले में गरोठ पुलिस ने आरोपी राधेश्याम चौधरी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है.

खाद को लेकर जमकर मारा-मारी
मध्य प्रदेश के कई जिलों में खाद को लेकर जमकर मारामारी चल रही है. इसी के चलते खाद की कालाबाजारी और अवैध रूप से खाद विक्रय करने की शिकायतें भी लगातार पहुंच रही हैं. इसी के चलते जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से दल गठित किए गए हैं. मध्य प्रदेश के कई जिलों में कृषि विभाग की टीम छापा मार रही है.

बता दें दो महीने पहले सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि पुलिस का सहयोग लेते हुए निरीक्षण और चेकिंग की व्यवस्था को बढ़ाया जाए. कालाबाजारी करने वालों, मिलावटी, मिस ब्रांडिंग और नकली उर्वरक खपाने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए. अधिकारी उर्वरक के अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखें.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Baba: 'जिस दिन मुस्लिम 50 फीसदी हो जाएंगे, उस दिन...', हिंदू और मंदिरों पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget