एक्सप्लोरर

MP के इन जिलों में आज बारिश का अनुमान, अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

MP Rains: बुधवार (9 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. यहां कई जिलों से मानसून की विदाई नहीं हुई है. मौसम विभाग ने आज बारिश का अनुमान जताया है.

MP Weather News: मानसून के दो सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है. प्रदेश के 34 जिलों से मानसून विदा हो चुका है, जबकि 21 जिलों से मानसून की विदाई नहीं हो सकी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 अक्टूबर को समूचे प्रदेश से मानसून चला जाएगा.

मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. मानसून जाते-जाते प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी का दौर फिर शुरू हो गया है. आज प्रदेश के बड़वानी, अलीराजपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है.

इधर बुधवार (9 अक्टूबर) को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई. सीहोर के भैरुन्दा में शिव मंदिर पर बिजली गिरने की वजह से शिवलिंग खंडित हो गया. जबकि धार के मांडू में दोपहर बाद तेज बारिश हुई. नेपानगर में भी करीब आधे घंटे तक बरसात हुई.

इन जिलों से हुई मानसून की विदाई
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर सहित 34 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है. हालांकि अभी 21 जिलों से मानसून की विदाई नहीं हो सकी है. इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर बना हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 अक्टूबर को इन जिलों से भी मानसून की विदाई हो जाएगी. 

सबसे ज्यादा बारिश मंडला में 
प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया था. लगभग प्रदेश के सभी जिले सामान्य बारिश से पार या आसपास है. सबसे ज्यादा बारिश मंडला जिले में हुई. मंडला में 60.65 इंच बारिश हुई है, जबकि यहां की सामान्य बारिश 47.3 इंच है. इसी तरह सिवनी में 56.82, निवाड़ी में 52.75, श्योपुर में 52.09, राजगढ़ में 52.07, सागर में 51.73, आलीराजपुर में 51.42, डिंडौरी में 51.22, छिंदवाड़ा में 50.81 और सीधी जिले में 50.52 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई.

ये भी पढ़ें: Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर MP के CM मोहन यादव समेत इन नेताओं ने जताया दुख, बोले- 'भारतीयों के लिए अपूरणीय क्षति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
Embed widget