एक्सप्लोरर

MP News: जेल में बंद हुनरमंद कैदी बना रहे तरह-तरह के सामान, शॉपिंग मॉल में बिकेगा प्रोडक्ट

Indore Jail: जेल में बंद कई कैदी तरह-तरह के सामान बना रहे हैं. इनके सामान की बाहर बहुत डिमांड है. कैदियों द्वारा बनाये गए सामान को अब शॉपिंग मॉल तक पहुंचाया जायेगा जहां इन सामानों को बेचा जायेगा.

MP News: पुरानी फिल्मों में बताई गई जेल की तस्वीर वर्तमान परिस्थितियों से बिल्कुल अलग हो चुकी है. वर्तमान समय में जेल में बंद कैदी भी हुनरमंदी के जरिए आत्मनिर्भर बन रहे हैं. जेल के अंदर बनने वाले सामान की बाहर खूब डिमांड आ रही है. अब जेल के अंदर बनने वाला सामान शॉपिंग मॉल तक पहुंचने वाला है. 

सामानों की बड़ी डिमांड

मध्य प्रदेश की जेल में कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आत्मनिर्भर बनाने का काम तेजी से चल रहा है. जिन बंदियों को सश्रम कारावास की सजा सुनाई जाती है उन्हें अपनी हुनरमंदी दिखाने का अवसर भी मिल रहा है. प्रदेश की उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर सहित अन्य जेलों में बंद हजारों की संख्या में कैदी जेल के अंदर एक से बढ़कर एक सामान तैयार कर रहे हैं. जिनकी जेल के बाहर से खूब डिमांड आ रही है. इंदौर जेल अधीक्षक अलका सोनकर के मुताबिक हाल ही में होली पर्व पर इंदौर जेल में हर्बल गुलाल तैयार किया गया था. इस हर्बल गुलाल की बाजार में खूब रिमांड रही. हर्बल गुलाल के काम में लगे दर्जनों कैदियों को इससे खूब मनोबल बढ़ा.

Ujjain News: उज्जैन में अतिक्रमणकारियों पर फिर से चला प्रशासन का चाबुक, एक्शन मोड में सरकारी बुलडोजर

कैदियों को मिले ये आर्डर

उज्जैन की जेल अधीक्षक उषा राज ने बताया कि हाल ही में बंदियों को 5000 बेडशीट और 5000 सलवार कुर्ती के ऑर्डर मिले हैं. उज्जैन की जेल में कैदियों द्वारा पेंटिंग, सिलाई, लकड़ी की कारीगरी, लोहे के सामान, स्टेच्यू, पावर लूम आदि की एक दर्जन फैक्ट्रियां चलाई जा रही है. प्रदेश सरकार और जेल विभाग भी बंदियों का मनोबल बढ़ाने के लिए काफी प्रयास कर रहा है. हाल ही में जेल विभाग के प्रमुख अधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है कि बंदियों द्वारा तैयार किया गया सामान शॉपिंग मॉल सहित उचित प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. यह निर्णय स्वागत योग्य है.

20 फीसदी कैदियों द्वारा दिखाई जा रही है कारीगरी

जेल अधिकारियों के मुताबिक जेलों में बंद 20 फीसदी कैदी अलग-अलग काम में जुटे हुए हैं. जेल में तैयार किये जा रहे सामान की लगातार डिमांड बढ़ रही है. जेल विभाग द्वारा पूरा सहयोग कर कच्चा माल उपलब्ध कराया जाता है. इसके बाद उचित मुनाफा निकालने के बाद बाजार में सामान को बेचा जाता है. 

इतना मिलता है कैदियों को पारिश्रमिक

जेल अधीक्षक अलका सोनकर के मुताबिक कैदियों को प्रतिदिन काम करने की एवज में लगभग ₹100 का पारिश्रमिक दिया जाता है. यह पारिश्रमिक उनके खातों में जमा होता है. जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि जेल के अंदर काम करने वाले बंदियों का समय भी आसानी से निकल जाता है. इसके अलावा वे अपराध की दुनिया से किनारा कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ जाते हैं. 

ये भी पढ़ें-

MP News: मध्य प्रदेश में अजब-गजब मामला, मृत और रिटायर पुलिस अफसर का ही कर दिया तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget