एक्सप्लोरर

Agar Malwa: 'नेताओं को जूतों की माला...' प्राचार्य का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया FIR

Agar Malwa Viral Audio: सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक प्राचार्य का ट्रांसफर रोके जाने के बाद स्टूडेंट्स ने दूल्हे की तरह घोड़े पर घुमाया था. अब एक कथित ऑडियो को लेकर उन पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Agar Malwa News Today: आगर के एक प्राचार्य के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया. ग्रामीणों ने प्राचार्य पर देवी देवताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया. 

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इन्हीं प्राचार्य का स्थानांतरण होने पर कुछ दिन पहले विद्यार्थियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी और स्थानांतरण निरस्त होने पर उनको घोड़े पर बैठाकर जुलूस भी निकाला था.

पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
आगर सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इस मामले की पुलिस के पास शिकायत नहीं पहुंची थी. 

बुधवार (31 जुलाई) को बड़ोद चौराहे पर कुछ लोगों ने चक्का जाम करते हुए पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि ऑडियो में जो आवाज है वह पाल खेड़ी स्कूल के प्राचार्य के सी मालवीय की है. 

इस शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि ऑडियो को जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच भी कराई जाएगी.

2 महीनों से विवादों में हैं प्राचार्य
प्राचार्य के सी मालवीय उस समय विवादों में आए थे जब उन्होंने सरपंच को स्कूल में पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं होने पर लताड़ लगाते हुए अल्टीमेटम दे दिया था, जिसके बाद उनकी शिकायत विधायक और कलेक्टर तक पहुंची. 

कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए उनका स्थानांतरण कर दिया था. बाद में पता चला कि कलेक्टर प्राचार्य का स्थानांतरण नहीं कर सकते हैं, जिसके बाद आदेश को पलट दिया गया.

घोड़े पर बैठाकर निकला था जुलूस
जब प्राचार्य का स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें फिर से पालखेड़ी में सेवाएं देने के आदेश जारी हुए तो उनके गांव में जुलूस निकाला गया. बैंड बाजे के साथ घोड़े पर बैठाकर दूल्हे की तरह विद्यार्थी उन्हें घर से स्कूल तक लेकर आए. 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. हालांकि अब विद्यार्थियों का कहना है कि घोड़ा, बैंड और पटाखे के लिए पैसे प्राचार्य ने ही दिए थे. उन्होंने ही घर से जुलूस के माध्यम से स्कूल तक लाने की बात विद्यार्थियों से कही थी.

'देश पर होना चाहिए अंग्रेजों का राज'
सोशल मीडिया पर जो ऑडियो वायरल हो रहा है۔ उस ऑडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "देश में जब पूर्व में अंग्रेजों का राज था उस समय सती प्रथा सहित कई रूढ़िवादी परंपराओं को बंद कर दिया गया था. लाठी के दम पर इन परंपराओं को रोका गया था." 

कथित ऑडियो में ये भी कहा जा रहा कि "एक बार फिर देश पर अंग्रेजों का राज होना चाहिए, जिससे लाठी के दम पर मानव को इंसान बनाए जा सके." इसके अलावा मंदिरों में छुआछूत की परंपरा को देखते हुए मंदिर नहीं जाने की अपील भी ऑडियो में की जा रही है. इसमें आगे कहते हुए सुना जा सकता है कि "नेताओं को जूते की माला पहनाया जाए."

ये भी पढ़ें: WATCH: MP ट्रैफिक पुलिस के इस अफसर के कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा, तारीफ में कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget