एक्सप्लोरर

इंदौर में 200 वकीलों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अलर्ट, क्या है पूरा विवाद?

Indore News: इंदौर में वकीलों के खिलाफ एफआईआर को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है. पुलिस वकीलों के आक्रोश को देखते हुए अलर्ट पर है. पुलिस टीम कई जगहों पर गश्त करती हुई नजर आई.

Indore News: मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में वकील और पुलिस के बीच विवाद ने और भी तूल पकड़ लिया है. 200 अज्ञात वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पुलिस को आशंका है कि एडवोकेट बड़ा आंदोलन कर सकते हैं, इसलिए हाईकोर्ट और जिला अदालत के आसपास पुलिस विभाग के आला अधिकारी खुद सुरक्षा इंतजाम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

गौरतलब है कि कि हाई कोर्ट के अभिभाषक अरविंद जैन और उनके पुत्र अपूर्व तथा अर्पित का विवाद होने के बाद परदेसी पुरा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसका विरोध प्रकट करने के लिए बड़ी संख्या में अभिभाषक हाई कोर्ट के बाहर सड़कों पर आ गए. इस दौरान पुलिसकर्मियों और आम लोगों के साथ वकीलों का विवाद भी हो गया, जिसके चलते तीन एफआईआर दर्ज की गई है. 

पुलिस ने बताया क्यों दर्ज की गई एफआईआर

इस मामले में डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया कि आम लोगों की तरफ से भी शिकायती आवेदन दिया गया था, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. अभी सीसीटीवी कैमरे के आधार पर निगाह रखी जा रही है. दूसरी तरफ पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी भी सुरक्षा इंतजामों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

डीसीपी हंसराज सिंह ने क्या कहा?

इंदौर के डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया कि 200 अज्ञात वकीलों पर तुकोगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज, पुलिस के कैमरे और जनता द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान की जा रही है.

उन्होंने बताया कि शांतिपूर्वक यदि कोई प्रदर्शन करता है तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि कोई कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा तो पुलिस विभाग द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें- MP के कूनो नेशनल पार्क में आज छोड़े जाएंगे मादा चीता और उसके चार शावक, CM ने दी खुशखबरी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
एक सेकंड में 5KM, परमाणु बम गिराने में सक्षम... कितनी खतरनाक है Agni-3 मिसाइल, जिसका हुआ सफल परीक्षण?
एक सेकंड में 5KM, परमाणु बम गिराने में सक्षम; कितनी खतरनाक Agni-3 मिसाइल, जिसका हुआ सफल परीक्षण?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: पहले युवराज, अब कमल...सड़क-सड़क मौत का दलदल! | Janakpuri Biker Death
ABP Report: 'घूसखोर पंडत' पर घमासान! | Ghooskhor Pandat Controversy | FIR | CM Yogi
Chitra Tripathi: घूसखोर की जाति बनाई, ऐसे फिल्म से करेंगे कमाई? | Ghooskhor Pandat Controversy
Chirag Paswan Exclusive: संसद में आर- पार... Chirag Paswan का बड़ा बयान | Parliament Session
Khabar Gawah Hai: मौत का गड्ढा.. भरता क्यों नहीं? | Delhi Janakpuri Accident | Rekha Gupta |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
देहरादून: वक्फ बोर्ड से नोटिस के बाद आजाद नगर में हड़कंप, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
वर्ल्ड कप फाइनल में बने 722 रन, टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के बाद Caleb Falconer ने ठोका शतक
एक सेकंड में 5KM, परमाणु बम गिराने में सक्षम... कितनी खतरनाक है Agni-3 मिसाइल, जिसका हुआ सफल परीक्षण?
एक सेकंड में 5KM, परमाणु बम गिराने में सक्षम; कितनी खतरनाक Agni-3 मिसाइल, जिसका हुआ सफल परीक्षण?
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
पाकिस्तान में शिया नरसंहार की 20 साल पुरानी कहानी, जब आतंकी हमलों की भेंट चढ़े 777 मुसलमान
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
परमाणु बम बनाने से पीछे क्यों हटे थे आइंस्टीन, मैनहट्टन प्रोजेक्ट में क्यों नहीं हुए थे शामिल?
Happy Rose Day 2026 Wishes: गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
गुलाबों से शुरू होता है प्यार का इजहार, रोज डे पर भेजें ये खास विशेज
Embed widget