एक्सप्लोरर

MP Panchayat chunav: आज नामांकन भरने का आखिरी दिन, तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, जानें आपके जिले में कब है वोटिंग?

मध्य प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार काे नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है. वहीं ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है.

MP Panchayat chunav  : मध्य प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने का आज आखिरी दिन है. आज चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र जमा हो सकेंगे. 23 दिसंबर तक नाम वापसी और इसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन भी होगा. वहीं ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगी है. जिस कारण ओबीसी वर्ग के लिए नामांकन नहीं भरे जाएंगे.

3 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

दरअसल पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए 3 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे. तीसरे चरण के लिए 30 दिसंबर से नामांकन पत्र जमा होंगे. 10 जनवरी दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. उसके बाद अंतिम सूची 10 जनवरी को ही जारी की जाएगी. चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 6 जनवरी 2022, दूसरे चरण का चुनाव 28 जनवरी और तीसरे चरण के लिए मतदान 16 फरवरी को होंगे. 52 जिलों में 859 जिला पंचायत सदस्य, 313 जनपदों के 6,727 जनपद पंचायत सदस्य, 22 हजार 581 सरपंच, 3 लाख 62 हजार 754 पंचों का चुनाव होगा. 114 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2022 के बाद पूरा होगा, इस वजह से उनके चुनाव बाद में किए जाएंगे.

किस चरण में कहां चुनाव 

पहले चरण में 85 जनपद पंचायतों, 6,283 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे. इसके लिए 19,998 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
दूसरे चरण में 110 जनपद पंचायतों, 8,015 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे. इसके लिए 24,840 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायतों, 8,397 ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे. इसके लिए 26,560 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

जानें आपके जिले में कब है मतदान

इंदौर, भोपाल और ग्वालियर जैसे शहरी जिलों में पंचायतों का कवरेज अधिक नहीं है. ऐसे में इन जिलों में चुनाव के लिए अधिक समय नहीं लगेगा. नौ जिलों में एक चरण में मतदान होगा. पहले चरण में 6 जनवरी को मतदान- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, अलीराजपुर, दतिया, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना और हरदा में होगा. दूसरे चरण में 28 जनवरी को मतदान- जबलपुर, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, देवास, बुरहानपुर और श्योपुर में होगा. तीसरे चरण में 16 फरवरी को मतदान- राजगढ़, रायसेन, सीहोर, विदिशा, खरगौन, खंडवा, धार, झाबुआ, बडवानी, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर,  छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, रीवा, सीधी, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, शहडोल, भिंड, मुरैना, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़ में होगा.

प्रदेश में कितने हैं मतदाता

मध्य प्रदेश में कुल 3 करोड़ 92 लाख 51 हजार 811 मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 02 लाख 30 हजार 95 हैं. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 90 लाख 20 हजार 672 है. अन्य मतदाता 1044 हैं. प्रदेश में 71 हजार 398 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव के लिए 4.25 लाख कर्मचारी तैनात किए जाएंगे.

Raisen Weather: रायसेन में ठंड ने तोड़ा 80 साल का रिकॉर्ड, फसलों पर ओस की बूंदें जमीं

Gwalior News: मप्र के मंत्री का निराला अंदाज, सड़क पर बैठकर सुनी समस्याएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget