एक्सप्लोरर

MP Politics: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

MP: बीजेपी संगठन द्वारा कराए गए सर्वे की जो जानकारी बाहर आई है उसमें प्रदेश के 50 से ज्यादा विधायकों की स्थिति ठीक नहीं है. ऐसे में इस चुनाव में इन विधायकों के टिकट भी कट सकते हैं.

MPNews: मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपने प्रयास तेज कर दिए हैं. आज शुक्रवार को राजधानी भोपाल में एक साथ दो बैठकों का आयोजन किया गया है. पहली बैठक सीएम हाऊस में होगी. विधायकों के सर्वे की इस मीटिंग में विधायकों का कामकाज देखा जाएगा कि अच्छा या बुरा. जबकि दूसरी बैठक शाम साढ़े छह बजे बीजेपीकार्यालय में आयोजित होगी इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संगठन के बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे.

राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में शाम साढ़े छह बजे बीजेपी संगठन की बैठक का आयोजन किया गया है. इस बैठक में संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही सक्रियता को और बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौळान सहित संगठन के तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे. मध्यप्रदेश में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी शामिल होंगे.

विकास यात्रा पर बनेगी रणनीति

बीजेपी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा की तर्ज पर ही प्रदेश में बीजेपी द्वारा निकाली जाने वाली विकास यात्रा को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. बैठक के दौरान विकास यात्रा को लेकर किस नेता को कौन सी जिम्मेदारी देना है इस पर भी चर्चा होगी. साथ ही प्रदेश में यह यात्रा कहां कैसे निकाली जाएगी इस पर प्लानिंग बनाई जाएगी. 

तय होगा विधायकों का काम काज

इधर सुबह 11 बजे से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर सर्वे मीटिंग का आयोजन किया गया. सीएम हाऊस में सुबह 11 बजे से शुरु हुई मीटिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधायकों और मंत्रियों से चर्चा जारी है. यह मीटिंग शाम पांच बजे तक चलेगी. इस मीटिंग में विधायकों के पॉजीटिव और नेगेटिव सर्वे पर चर्चा होगी. सर्वे रिपोर्ट में यदि विधायकों का कामकाज ठीक नहीं है तो ऐसे विधायकों को सीएम चौहान हिदायत देंगे. साथ ही इस मीटिंग में एक फरवरी से शुरु होने वाली विकास यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हो रही इस मीटिंग में विधायकों का भविष्य तय होगा.
 
50 से ज्यादा विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव

बता दें कि संगठन द्वारा कराए गए सर्वे की जो जानकारी बाहर आई है उसमें प्रदेश के 50 से ज्यादा विधायकों की स्थिति ठीक नहीं है. ऐसे में इस चुनाव में इन विधायकों के टिकट भी कट सकते हैं. चुनाव में महज आठ से नौ महीने शेष बचे हैं. इसी को लेकर आज सीएम विधायकों से वन टू वन चर्चा जारी है. प्रत्येक विधायक से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब दस मिनट तक चर्चा कर उनकी विधानसभा का फीडबैक लेंगे. बता दें कि एक दिन पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर, रायसेन, विदिशा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, बैतूल, होशंगाबाद विधायकों से चर्चा कर चुके हैं.

https://www.abplive.com/states/madhya-pradesh/bjp-start-working-mission-2023-mp-assembly-election-keep-jyotiraditya-scindia-confined-gwalior-chambal-ann-2289171

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर एक्शन में CM मोहन यादव, SP समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश
ग्वालियर हादसे पर एक्शन में CM मोहन यादव, SP समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget