एक्सप्लोरर

MP में मिशन 2023 की तैयारी में जुटी BJP, सिंधिया को ग्वालियर-चंबल तक सीमित रखने की तैयारी?

एमपी विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ही चुनावी चेहरा होंगे. बीजेपी की ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र तक सीमित रखने की तैयारी है. 

MP NEWS: मध्य प्रदेश में विधानसभा ( MP assembly Election ) चुनाव के लिए करीब एक साल का समय अभी बाकी है. इसके बावजूद सत्ता वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने अभी से विधानसभा चुनाव (  Mission 2023 ) की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है. इतना ही नहीं, अभी से अलग-अलग क्षेत्रों की कमान संभालने के मौखिक फरमान भी जारी होने लगे हैं. खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के युवा चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) को मुख्य रूप से ग्वालियर-चंबल ( Gwalior-Chambal ) क्षेत्र में ही फोकस करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है. आधिकारिक रूप से इसकी चर्चा तो कोई नहीं करता, लेकिन शुरुआती संकेत यही मिल रहे हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj singh chauhan ) ने हाल ही में बीजेपी विधायक और मंत्रियों से बातचीत के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरा फोकस करें. यह भी कहा गया है कि इस बात को भी सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात का भी हवाला दिया है कि अपना क्षेत्र मजबूत करने की रणनीति ही सफलता की कुंजी है. 

समर्थक मंत्रियों को जिताने की जिम्मेदारी सिंधिया की
सीएम के इस बयान के एमपी में अब अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं. यह भी कयास लगाया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) को केवल ग्वालियर-चंबल संभाग तथा उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में फोकस करने की ही जिम्मेदारी दी जा सकती है. इसके अलावा, सिंधिया समर्थक विधायक और मंत्री को टिकट मिलने पर उनके क्षेत्र की जिम्मेदारी भी सिंधिया की रहेगी.

सीएम नहीं पीएम ही होंगे चुनावी चेहरा 
वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े चेहरे होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और फिर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा. बीजेपी हमेशा संगठन को तवज्जो देने वाली पार्टी है. इसलिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीमित क्षेत्र की ही जिम्मेदारी दी जा सकती है. मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री भी है. यहां पर उज्जैन से प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ सत्यनारायण जटिया संसदीय बोर्ड के सदस्य भी है. ऐसे में टकराव की स्थिति ना बने इसलिए सीमित दायरे में ही जिम्मेदारियां दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: MP Assembly Session: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, शिवराज ने आरोपों का किया खंडन

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget