एक्सप्लोरर

MP News: पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, कर डाली ये मांग

MP News: दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग भी उठाई है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कई सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कई मांग कर डाली है. इस भर्ती परीक्षा में मध्य प्रदेश के आठ लाख युवा बेरोजगार हिस्सा लेने जा रहे हैं.

चुनावी साल में मध्य प्रदेश में हो रही भर्ती परीक्षाएं भी राजनेताओं के निशाने पर है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 12 अगस्त से शुरू होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अभी से सवाल उठा दिए हैं. दिग्विजय सिंह का कहना है कि इस परीक्षा को पूरे मध्य प्रदेश में एक ही दिन ली जाना चाहिए. इसके अलावा ऑनलाइन के स्थान पर ऑफलाइन परीक्षा ली जाना चाहिए ताकि धांधली की संभावनाएं काफी कम हो. ऑनलाइन परीक्षा में पहले भी कई बार गड़बड़ियां देखने को मिली हैं. 

बता दें कि पिछले दिनों हुई पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर भी अभी जांच चल रही है. पटवारी भर्ती परीक्षा में कई गड़बड़ियां के आरोप लगने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए थे. इसके बाद अब पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से नई मांग उठा दी है.

पहले पूरे एमपी में एक ही दिन होती थी परीक्षा
आरक्षक भर्ती परीक्षा में इस बार भी 7500 पदों के लिए आठ लाख बेरोजगारों ने आवेदन किया है. पहले पूरे मध्य प्रदेश में एक साथ परीक्षाएं होती थी लेकिन ऑनलाइन परीक्षा होने की वजह से इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को एक ही दिन परीक्षा में बैठाना मुश्किल है. परीक्षा के लिए कंप्यूटर और अन्य सामग्री आवश्यक होती है.

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया दो चरण में
मध्य प्रदेश में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जा रही है. पहले चरण में 12 अगस्त से कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा होगी. 100 अंक वाली ऑनलाइन परीक्षा में जो परीक्षार्थी उत्तरीर्ण होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता का टेस्ट देना होगा. इसके लिए भी 100 अंक रखे गए हैं. दोनों परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिशत के आधार पर नौकरी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

MP News: चुनाव से पहले सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर कांग्रेस, धीरेंद्र शास्त्री के बाद अब इस पंडित से कथा कराएंगे कमलनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget