एक्सप्लोरर

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में पैसे पर भारी प्रोटोकॉल, पंडित-पुरोहित भी विरोध में

महाकालेश्वर मंदिर में प्रथम श्रेणी विशेष अधिकारियों के साथ-साथ राजनेताओं को प्रोटोकाल मिलता है. इसके अलावा राजनेताओं की सिफारिश से भी कई लोगों को प्रोटोकाल मिल जाता है.

Mahakal Protocol News: महाकालेश्वर मंदिर में 1500 की रसीद कटवाने के बावजूद श्रद्धालुओं को प्रोटोकॉल व्यवस्था के चलते घंटो तक भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए इंतजार करना पड़ता है. दरअसल यह पूरी अव्यवस्था रसूखदार लोगों के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल नियम की वजह से सामने आ रही है. अब प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर पंडित और पुरोहित भी विरोध में उतर रहे हैं.  

वैसे तो महाकालेश्वर मंदिर में पहले कभी पैसा देकर गर्भगृह में प्रवेश का नियम नहीं रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से महाकालेश्वर मंदिर समिति ने गर्भगृह में भगवान का जलाभिषेक करने के लिए 1500 की रसीद का प्रावधान किया है. जिसके तहत 2 श्रद्धालु गर्भ गृह में जाकर भगवान को जल चढ़ा सकते हैं. इस नियम के तहत सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाता रहा है. 

अब मंदिर समिति श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार प्रतिदिन सभी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेती है. महाकालेश्वर मंदिर आने वाले आम श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन के लिए 250 और जल अभिषेक के लिए 1500 रुपए देना होते हैं लेकिन प्रोटोकॉल व्यवस्था के चलते कई वीआईपी बिना किसी राशि खर्च किए ही अगली पंक्ति में पहुंच जाते हैं.

इस नियम व्यवस्था का महाकालेश्वर मंदिर के पंडित और पुरोहित भी विरोध कर रहे हैं. महाकालेश्वर मंदिर के पंडित शैलेंद्र गुरु ने बताया कि प्रोटोकॉल व्यवस्था के कारण कई बार अव्यवस्था फैल रही है, जिसकी वजह से राशि देकर भी श्रद्धालु सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कई बार इस बात की शिकायत महाकाल मंदिर समिति से की जा चुकी है, मगर नतीजा सिफर रहा है. 

क्या सुविधा मिलती है प्रोटोकॉल में?
महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन पद्धति को लेकर लंबे समय से विरोध होता आया है. उत्तर के विधायक पारस जैन ने भी इस बात को लेकर स्वीकृति दी है कि महाकालेश्वर मंदिर में आम और खास का भेद खत्म होना चाहिए, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. महाकालेश्वर मंदिर में समिति के पास प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में प्रोटोकॉल दर्शन और पूजा अर्चना के साथ-साथ भस्म आरती के आवेदन पहुंचते हैं.  भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को 200 की रसीद कटाना होती है जबकि प्रोटोकाल के माध्यम से दर्शन और पूजा अर्चना में कोई खर्च नहीं आता है.

किसे मिलता है प्रोटोकॉल?
महाकालेश्वर मंदिर में प्रथम श्रेणी विशेष अधिकारियों के साथ-साथ राजनेताओं को प्रोटोकाल मिलता है. इसके अलावा राजनेताओं की सिफारिश से भी कई लोगों को प्रोटोकाल मिल जाता है. हालांकि इसे लेकर कोई क्राइटेरिया अभी तक नहीं बना है मगर प्रभावशाली लोग प्रोटोकाल व्यवस्था का खूब लाभ उठा रहे हैं. प्रोटोकॉल के जरिए श्रद्धालु रसूखदार लोग शॉर्टकट से गर्भगृह में प्रवेश कर जाते हैं जबकि राशि खर्च कर कतार बद्ध होने वाले श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है. 

श्रद्धालुओं को भी अव्यवस्था से ऐतराज
पुणे से आए श्रद्धालु पीएस सिंह ने बताया कि वह तीन घंटे तक कतारबद्ध होकर खड़े रहे, जबकि उनके सामने प्रोटोकॉल जाने वाले श्रद्धालुओं ने तुरंत भगवान का जलाभिषेक कर लिया. इसी तरह अहमदाबाद से आई सृष्टि तोमर ने भी अव्यवस्था को लेकर आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि नियम सबके लिए बराबर होना चाहिए. अगर प्रोटोकॉल व्यवस्था से ही दर्शन कराना है तो सभी श्रद्धालुओं की कतार एक होना चाहिए, भले ही प्रोटोकाल जाने वाले श्रद्धालुओं से राशि न ली जाए. 

ये भी पढ़ें

राहुल-कमलनाथ चुनावी हिंदू, नरोत्तम मिश्रा ने की मोहम्मद गौरी-गजनवी से तुलना, जानें क्या कुछ बोले MP के गृहमंत्री

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget