एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: इंदौर में पुराने चेहरे पर भरोसा, क्यों शंकर लालवानी पर BJP ने फिर लगाया दांव?

Lok Sabha Election 2024: शंकर लालवानी का कहना है कि उनके कार्यकाल में कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद इंदौर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ.

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी ने एक बार फिर पुराने चेहरे पर ही भरोसा किया है. शंकर लालवानी फिलहाल इंदौर से बीजेपी के सांसद हैं. उन्हें पार्टी ने दूसरी बार चुनाव लड़ने का मौका दिया है.

लालवानी 2019 में इंदौर से 17वीं लोकसभा में जीतकर संसद सदस्य बने थे. उन्होंने पहले इंदौर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष का पद भी संभाला था. कहा जा रहा है कि शंकर लालवानी के टिकट के पीछे दो बड़े फैक्टर काम कर गए. पहला तो ये कि लालवानी शिवराज चौहान खेमे से हैं. दूसरा ये कि वे सिंधी समाज से हैं और इस वजह से उन्हें टिकट मिला है. 

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में रह रहे हिंदू सिंधियों को वापस यहां की नागरिकता दिलवाने में शंकर लालवानी ने बड़ी भूमिका अदा की है. 2019 में जब बीजेपी ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिया था तो उन्होंने करीब 5 लाख 47 हज़ार वोटों के ऐतिहासिक अंतर से जीत हासिल की. 

कौन हैं शंकर लालवानी?

शंकर लालवानी का जन्म 16 अक्टूबर 1961 को इंदौर में हुआ था. उनके पिता जमनादास लालवानी अखंड भारत के विभाजन से पहले इंदौर आए थे. जमनादास लालवानी इंदौर आकर भी आरएसएस में सक्रिय थे. वे जनसंघ पार्टी में थे और सामाजिक कामों में सक्रिय रहते थे. वे कई सालों तक मध्य प्रदेश में सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे. शंकर लालवानी की माताजी गोरी देवी लालवानी एक कुशल गृहिणी थीं.

शंकर लालवानी ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हायर सेकेंडरी की परीक्षा पास की और फिर मुंबई से बी-टेक की पढ़ाई की. बाद में वो फिर इंदौर आकर व्यापार और कंसल्टेंसी में लग गए. 1994 से 1999 तक लालवानी इंदौर नगर निगम में पार्षद रहे. इसके बाद 1999 से 2004 तक वे 5 वर्ष तक इंदौर नगर निगम के सभापति पद पर रहे. 2013 में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए. 

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

शंकर लालवानी ने 2019 में बीजेपी की टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को करीब 5 लाख 47 हज़ार वोटों के ऐतिहासिक अंतर से हराया था. सांसद बनने के बाद, वह लोकसभा में आवास और शहरी मामलों की स्थायी समिति, सदन की बैठक से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति, संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति, सहकारिता विभाग सलाहकार समिति, उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण परामर्श समिति और एमएसएमई नेशनल बोर्ड के भी सदस्य हैं.

शंकर लालवानी की सामाजिक गतिविधियां

सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों की बात करें तो पिछले 25 सालों से वे लोक संस्कृति मंच के माध्यम से मालवा उत्सव, हरतालिका तीज उत्सव, हिंदू नववर्ष पर सूर्य अर्घ्य समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं. लालवानी को संसदीय समिति और शहरी विकास समिति का सदस्य बनाया गया है. वो लगातार 2 बार इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे. शंकर लालवानी पार्षद, अध्यक्ष नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रमुख के रूप में काम किया.

इंदौर में विकास कार्य करने का दावा

शंकर लालवानी का कहना है कि उनके कार्यकाल में कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद इंदौर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है और जल्द ही इंदौर मेन लाइन पर आ जाएगा. इसके अलावा 3,200 करोड़ के निर्माण कार्यों की स्वीकृति, 1,000 करोड़ के नए इंदौर रेलवे स्टेशन की योजना पर काम शुरू हो गया है.

उन्होंने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के विस्तारीकरण की शुरुआत, इंदौर-खंडवा रेल लाइन के काम में तेजी, राऊ-महू रेल लाइन का दोहरीकरण, इंदौर-दाहोद रेल लाइन के काम में तेजी आई है. 

लालवानी ने कहा कि इंदौर-महू-पीथमपुर मेट्रो लाइन की मांग की गई है. इसके साथ ही इंदौर-सांवेर-उज्जैन मेट्रो लाइन की मांग रखी गई है और सर्वे पूर्ण हो गया है. इंदौर-बुधनी-जबलपुर रेल लाइन की स्‍वीकृति और इंदौर से वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ करना उनकी उपलब्धि रही. सांसद शंकर लालवानी ने अब तक 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि से पेयजल, स्वच्छता और कई विकास कार्यों पर खर्च किए हैं.

ये भी पढ़ें:

MP: एमपी में आज से शुरू होगी हेली सेवा, CM मोहन यादव करेंगे पर्यटन स्थलों के लिए एयर टैक्सी का शुभारंभ

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget