एक्सप्लोरर

सीहोर में इंदौर-भोपाल रोड से दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर दो लाख रुपये भी लूटे

Sehore News: इंदौर-भोपाल हाईवे से किडनैप किए गए युवक को पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से रिहा करा लिया है. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है.

MP Crime News: मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सीहोर (Sehore) जिले की जावर तहसील अंतर्गत इंदौर-भोपाल हाईवे (Indore Bhopal Highway) से दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर लिया गया. वारदात के बाद जागरुक लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने अपहृत युवक को बदमाशों के कब्जे से मुक्त करा लिया. युवक ने बताया कि बदमाशों ने दो लाख रुपये भी लूट लिये. पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है. पीड़ित की पहचान कैलाशचंद्र धनगर के रूप में हुई है.

ग्राम भानाखेड़ी निवासी कैलाशचंद्र देवश्री अस्पताल के डॉक्टर की गाड़ी चलाता है. रिपोर्ट के मुताबिक कल शाम 4 बजे पीड़ित अपने भाई रमेश धनगर से दो लाख रुपये लेकर सेंट्रल बैंक में जमा करने जा रहा था. जावर मोड़ पर मेहतवाड़ा के राजेन्द्र सिंह कुंवर पिता फूलसिंह, राजपाल कुंवर पिता राजेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह कुंवर पिता अजाब सिंह कुंवर और अरविंद सिंह कुंवर पिता गजराज सिंह आये. चारों ने कैलाशचंद्र धनगर के साथ मारपीट और गाली गलौज किया.

दिनदहाड़े युवक का अपहरण

पिटाई के बाद उन्होंने राजेन्द्र कुंवर की जीप में जबरन बिठा लिया. रास्ते में युवक के दो लाख रुपये कैश, एक सोने की चेन और मोबाइल भी छीन लिये. युवक को राजेन्द्र कुंवर के घर ग्राम मेहतवाड़ा ले जाया गया. घर पर तेज सिंह पिता फूलसिंह और राहुल पिता राजेन्द्र कुंवर भी आ गए. राजपाल और राजेन्द्र ने युवक को लकड़ी से मारा. मारपीट कर युवक को फिर तेजसिंह कुंवर के घर ले जाया गया.

बदमाशों ने दो लाख भी छीने

उन्होंने घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. युवक के अपहरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें-

शहीद जवान प्रदीप पटेल के परिजनों को एक करोड़ देगी MP सरकार, CM मोहन यादव का ऐलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget