एक्सप्लोरर

Ambani Hospital: इंदौर के इस अस्पताल में मिलेंगी दिल्ली-मुंबई जैसी स्वास्थ्य सेवाएं, मॉडर्न टेक्नोलॉजी से है लैस

Indore News: इंदौर में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital) का शुभारंभ किया गया. 2 एकड़ भूमि पर तैयार किए गए इस अस्पताल में 300 से ज्यादा बिस्तर हैं.

MP News: अंबानी ग्रुप ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मध्य प्रदेश की ओर जिस प्रकार से कदम आगे बढ़ाए हैं, उसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में मध्य  प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.  इंदौर में शुरू हुए कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाने का दावा किया जा रहा है.  इंदौर के बाद अब अंबानी ग्रुप रायपुर में भी ऐसा ही अस्पताल खोलने की तैयारी में है.

मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में हाल ही में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अनिल अंबानी ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का शुभारंभ किया. यह अस्पताल अपने विशाल क्षेत्रफल से ही नहीं बल्कि अपने सुविधाओं के लिए भी जाना जा रहा है.  अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक 2 एकड़ भूमि पर तैयार किए गए इस अस्पताल में 300 से ज्यादा बिस्तर हैं. इसके अलावा अस्पताल 10 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 25 स्पेशलिस्ट डिपार्टमेंट और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस है. यही नहीं इस अस्पताल में 100 डॉक्टर, 300 से ज्यादा नर्सिंग स्टाफ और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद है. 

देश का एकमात्र ऑंकोलॉजी सेंटर
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में देश का एकमात्र ऑकोलॉजी सेंटर ट्यूमर बोर्ड है. यहां पर एफएमआरआई, 3D M.R.I., डिजिटल एक्सरे, रोबोटिक आर्थो सर्जरी, उन्नत न्यूरो, आधुनिक ईएनटी और सपोर्ट नेवीगेशन सिस्टम सहित अन्य कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. जिसका लाभ यहां आने वाले मरीजों को मिलेगा. 

विश्व भर के चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे यहां के डॉक्टर
यह अस्पताल अपने हाईटेक इंतजामों से भी जाना जा रहा है. अस्पताल में मौजूद फुल टाइम स्पेशलिस्ट सिस्टम (एफटीएससी) सुविधा भी उपलब्ध है. जिसके जरिए यहां के चिकित्सक किसी भी परिस्थिति में विश्व के किसी भी कोने में मौजूद स्पेशलिस्ट चिकित्सक से ऑनलाइन चर्चा कर परामर्श ले सकते हैं. 

MP News: क्या कुर्सी बचाने में कामयाब हुए सीएम शिवराज? अब मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget