एक्सप्लोरर

Heatwave Alert: मध्य प्रदेश में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, 40 के पार पहुंचा पारा, जानें IMD अपडेट

MP Heatwave Alert: मध्य प्रदेश के पांच जिलों को छोड़कर बाकी जगह पारा 40 डिग्री के पार रहा. गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान 46.6 डिग्री गुना में रिकॉर्ड किया गया.

Madhya Pradesh Heatwave Alert: मध्य प्रदेश के पांच जिलों को छोड़ दें तो बाकी सभी जिले गुरुवार (23 मई) को भट्टी की तरह तपे. सभी जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि एमपी के पांच बड़े शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी पारा 41 से 46 डिग्री के बीच रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है.
 
मध्य प्रदेश का गुना शहर गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां पारा 46.6 डिग्री रिकार्ड किया गया. भोपाल, इंदौर और उज्जैन भी सीजन के सबसे गर्म रहे. मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. प्रदेश के ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ लाइन तेलंगाना से पूर्वी मध्य प्रदेश तक बनी थी, जो गुजर गई है. इस वजह से उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी गर्म हवाएं प्रदेश के उत्तर हिस्से को ज्यादा प्रभावित कर रही हैं.
 
इन जिलों में 40 के पार तापमान
प्रदेश के पांच जिलों को छोड़कर शेष में पारा 40 डिग्री के पार ही रहा. गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान गुना में रिकार्ड किया गया, यहां पारा 46.6 डिग्री रहा. भोपाल में 44.4, इंदौर में 44.5, खंडवा में 45.1, शाजापुर में 45.3, रतलाम में 45.8, उज्जैन में 45, ग्वालियर में 42.4, जबलपुर 41.5, दर्ज किया गया. जबकि नर्मदापुरम, सीधी, उमरिया, बैतूल, मंडला, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नौगांव, रायसेन, दतिया, नरसिंहपुर, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, दमोह, धार और खरगोन में भी पारा 40 से 44.6 डिग्री तक रहा.
 
46 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 46 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. इसमें सात जिलों में भीषण लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना और राजगढ़ शामिल है. जबकि शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट शामिल है.

 ये भी पढ़ेंछेड़छाड़ के आरोपी स्टूडेंट को जमानत देते हुए कोर्ट ने रखी हैरान करने वाली शर्त, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget