एक्सप्लोरर

Coronavirus: नए वेरिएंट से लड़ने के लिए कितना तैयार है MP? मॉक ड्रिल के जरिए जानी गई इन जिलों की सच्चाई

MP Corona Virus: मध्य प्रदेश के सभी कोविड-19 अस्पतालों में विशेष रुप से इंतजामों को देखा और परखा जा रहा है. धार्मिक नगरी उज्जैन में भी कोविड-19 चिन्हांकित अस्पताल की मॉक ड्रिल की गई.

Coronavirus Mock Drills Updates: मध्यप्रदेश के अस्पतालों में कोरोना वायरस (coronavirus) की तैयारियों की जांच के लिये मॉक ड्रिल (Mock Drill)  शुरू कर दी गई है. मॉक ड्रिल में कोरोना नियंत्रण से जुड़े तमाम इंतजामों की समीक्षा की जा रही है. खास बात है कि अभी मध्यप्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित है. मगर कोरोना से जंग के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है.

तैयारियों की उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है. भारत सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश जारी किए है. इसी कड़ी में धार्मिक नगरी उज्जैन में भी मॉक ड्रिल की गई. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय शर्मा ने बताया कि माधव नगर में मंगलवार को कोविड-19 चिन्हांकित अस्पताल की मॉक ड्रिल की गई. मॉक ड्रिल में तमाम इंतजामों को चेक किया गया.

कोरोना के नए वेरिएंट से लड़ने के लिए कितना तैयार है MP?

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन, बेड और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं और व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है. कोरोना के नए वेरिएंट  BF.7 ने देश समेत दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. मध्यप्रदेश के सभी कोविड-19 अस्पतालों में विशेष रुप से इंतजामों को देखा और परखा जा रहा है. अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, बिस्तर की क्षमता, उपलब्ध मानव संसाधन, रेफरल सेवाएं, परीक्षण क्षमता, चिकित्सा, रसद, दवाइयों का संपूर्ण परीक्षण किया जा रहा है. नोडल अधिकारी डॉक्टर एचपी सोनानिया ने बताया कि मॉक ड्रिल पूरी तरह सफल रही है. 

उज्जैन, देवास, मंदसौर, उमरिया, खंडवा में भी चली मॉक ड्रिल

मध्यप्रदेश में कोरोना से पहली मौत राबिया बी की हुई थी. राबिया बी उज्जैन की रहने वाली थी. उन्होंने इंदौर में दम तोड़ा था. उज्जैन में कोरोना से पहली मौत के बाद सिलसिला जारी रहा. उज्जैन प्रदेश में बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा था. मध्यप्रदेश के देवास, उमरिया, खंडवा, मंदसौर सहित अन्य जिलों में भी मॉक ड्रिल की गई. कोरोना वायरस से लोगों को सावधान करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. चिकित्सा सुविधा में कमी नजर आने पर पर्याप्त इंतजाम भी किए जा रहे हैं. 

MP News: सुरा प्रेमियों को आबकारी विभाग की सौगात, लाइसेंस लेकर घर में करें शराब पार्टी, जानिए क्या है नई नीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget