एक्सप्लोरर

MP News: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप शो!, नहीं जुटे बड़े नेता, दल-बदल का दिखा असर

Indore News: विभिन्न मुद्दों पर छावनी अनाज मंडी पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन तो किया लेकिन यहां ना तो कोई बड़ा नेता नजर आया ना ही कोई बड़ा पदाधिकारी.

Madhya Pradesh News: कांग्रेस के बड़े नेताओं का बीजेपी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है. इस बीच इंदौर में आज एक बड़ा प्रदर्शन कांग्रेस की तरफ से आयोजित किया जाना था. लेकिन आलम यह रहा की मौके पर बहुत कम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नजर आए.

कुर्सियां खाली पड़ी रहीं और प्रदर्शन के नाम पर कांग्रेस ने औपचारिकता तो पूरी कर ली. यहां तक की कांग्रेस के संगठन के पदाधिकारी भी इस प्रदर्शन से नदारत रहे हैं. यह जानते हैं क्या है पूरी खबर.

प्रदर्शन में कांग्रेस पीछे नजर आती है
आज इंदौर में किसानों और जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन का ऐलान किया था. लेकिन यह प्रदर्शन मात्र औपचारिकता ही नजर आया.

जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
आज सुबह छावनी अनाज मंडी पर पहुंचे कांग्रेस के मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए औपचारिकता की रस्म अदायगी कर ली. ना तो कोई बड़ा नेता नजर आया ना ही कोई बड़ा पदाधिकारी. कांग्रेस किसान और जमीन के मुद्दे पर यहां प्रदर्शन करने आई थी.

ये हैं मुद्दे
इंदौर की छावनी अनाज मंडी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, जहां मध्यप्रदेश में एमएसपी की गारंटी लागू करने की मांग, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करने की मांग, किसानों और खेत मजदूर के लिए पेंशन और कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी हिंसा में पीड़ितों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की बहाली और पिछले किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारजनों को मुआवजा देने की मांग शामिल है.

यह कहा जा सकता है कि जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी में जाने का सिलसिला जारी है उसका असर कहीं ना कहीं आज का आंदोलन और प्रदर्शन पर नजर आया है.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के नए लोकायुक्त ने ली शपथ, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने नियुक्ति पर उठाए सवाल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget