एक्सप्लोरर

सीएम मोहन यादव बोले, 'अबकी बार, छिंदवाड़ा पार', इस सीट पर बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत

MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीति में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा में पूरी ताकत लगा दी है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अबकी बार छिंदवाड़ा पार का नारा दिया है.

MP News: 'अबकी बार, 400 पार' का नारा तो अपने भारतीय जनता पार्टी के कई मंचों से सुना होगा, मगर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के पहले 'अबकी बार, छिंदवाड़ा पार' का एक और नया नारा दे दिया है. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. हालांकि लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और भी तेजी से बढ़ गया है. 

मध्य प्रदेश की राजनीति में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा में पूरी ताकत लगा दी है. यहां तक की केंद्र सरकार द्वारा दिए गए नारे अबकी बार, 400 पार को छिंदवाड़ा सीट पर अलग ही बनाकर पेश कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अबकी बार छिंदवाड़ा पार का नारा दे दिया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अबकी बार छिंदवाड़ा की नैया पार करने का बीड़ा उठाया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में अबकी बार बीजेपी मिशन 29 का आंकड़ा छूते हुए छिंदवाड़ा को भी पार कर लेगी.

दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश नायक का कहना है कि छिंदवाड़ा तो ठीक दूसरी कई लोकसभा सीटों पर बीजेपी का अपनी हालत पतली दिखाई दे रही है, इसलिए 400 पर की जगह अब छिंदवाड़ा पार की स्थिति बन गई है.

बीजेपी छिंदवाड़ा का मूड जान चुकी है इसलिए मुख्यमंत्री खुद पूरी ताकत लगा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि छिंदवाड़ा के साथ-साथ मध्य प्रदेश की 15 से ज्यादा सीट इस बार कांग्रेस के खाते में आएगी. 

नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है लोकसभा चुनाव

4 महीने पहले शपथ ग्रहण करने वाले मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में पहली बार लोकसभा चुनाव हो रहा है. ऐसी स्थिति में उनके सामने 29 सीटों पर जीत हासिल करना बेहद जरूरी है.

पिछले लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा की सीट भारतीय जनता पार्टी हार गई थी, इसलिए इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने फोकस किया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद छह बार चुनावी दौरा कर चुके हैं. छिंदवाड़ा को जीतने के लिए अलग-अलग नए नारे तक दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: WATCH: नहीं मिली एंबुलेंस, पत्नी को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचा पति, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget