एक्सप्लोरर

MP News: एमपी में सीएम मोहन यादव के इस फैसले से खिल उठेंगे ट्रांसपोर्टर्स के चेहरे, जानें क्या दिया आदेश?

MP News: सीएम मोहन यादव ने आदेश जारी कर भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया. उनके इस फैसले पर पेट्रोल पंप मालिक, ट्रक मालिक और रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों ने खुशी जताई है.

MP News Today: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर कार्यशैली बदलने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. अब चेक पोस्ट पर स्थानीय जिला प्रशासन के साथ मिलकर कामकाज होगा. 

परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस काम की अनुमति होगी जो लिखित दस्तावेजों में अंकित है. इस आदेश के बाद यह साफ हो गया है कि वह केवल वाहनों के दस्तावेजों की जांच करेंगे. इससे मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है.

भ्रष्टाचार पर सीएम का प्रहार
मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग की चौकियों पर भ्रष्टाचार की शिकायत आए दिन सामने आती रही है. ट्रांसपोर्ट संगठन भी चौकियों पर भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम से लेकर पीएम तक पत्राचार के माध्यम से करता रहा है. इसे ट्रांसपोर्टर संगठन की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1 जुलाई से चेक पोस्ट पर कार्यशाली बदलने का फरमान जारी कर दिया. इसके बाद अब चेक पोस्ट पर परिवहन विभाग के अधिकारी वाहन चालकों को परेशान नहीं कर सकेंगे. इस आदेश का बड़ा असर देखने को मिल सकता है. 

सीएम के फैसले से ट्रक मालिक खुश
अभी तक जो ट्रांसपोर्टर मध्य प्रदेश में अपने वाहनों को नहीं भेजते थे, वह भी अब भेजने लगेंगे. ट्रांसपोर्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक, मध्य प्रदेश की चौकियों पर दस्तावेजों की जांच के नाम पर भारी भ्रष्टाचार होता था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है. 

ट्रक मालिक रघुनाथ शर्मा का कहना है कि चौकियों पर भ्रष्टाचार बंद होने से महंगाई पर भी असर पड़ेगा. मध्य प्रदेश में महंगाई भी कम हो जाएगी. ट्रांसपोर्टर माल को इधर से उधार ले जाने के लिए चौकियों के खर्च के साथ भाड़ा जोड़ता था. अब भाड़ा कम होगा, जिससे माल के भाव कम हो जाएंगे. 

पेट्रोल पंप और रेस्टोरेंट पर भी पड़ेगा असर
पेट्रोल पंप संगठन के पदाधिकारी गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि निश्चित तौर पर जब मध्य प्रदेश में बाहर से अधिक वाहनों का प्रवेश होगा तो पेट्रोल पंप संचालकों को भी लाभ मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि माल वाहक वाहनों में भारी मात्रा में डीजल की खपत होती है. 

ढाबा संचालक शहजाद खान के मुताबिक, जब बाहर से अधिक संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही तेजी से बढ़ेगी तो निश्चित ही रास्तों के ढाबों, रेस्टोरेंट, होटल भी गुलजार हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: 'शिकायतों पर होगी सख्त कार्रवाई', CM मोहन यादव का परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा, नहीं होगी असुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget