एक्सप्लोरर

शहीद जवान के परिवार से मिले सीएम मोहन यादव, एक करोड़ रुपये और नौकरी देने का किया वादा

Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने जम्मू में शहीद हुए छिंदवाड़ा के रहने वाले जवान कबीर दास उईके के परिवार से मुलाकात की. साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए छिंदवाड़ा की जनता का आभार जताया.

Amarwada By Election: मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने जम्मू में शहीद हुए छिंदवाड़ा के रहने वाले कबीर दास उईके के परिवार से शुक्रवार को मुलाकात की. सीएम ने 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि और नौकरी देने का आश्वासन दिया.

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पुलपुलडोह में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए कबीर दास उईके के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसके बाद सीएम छिंदवाड़ा रवाना हुए जहां वे आभार रैली और जनसभा में शामिल होंगे.

छिंदवाड़ा की जनता का आभार जताया आभार

लोकसभा चुनाव में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद छिंदवाड़ा की जनता का आभार जताने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचे.इस दौरान इमलीखेड़ा एयरस्ट्रिप पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से पहली बार छिंदवाड़ा को जो स्थानीय सांसद मिला है इसके लिए मैं जनता का आभार जताने आया हूं. इसके साथ ही आगामी समय में होने वाले अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहां प्रचंड वोटों से जीतेंगे.

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान कबीर दास उइके के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा में कम समय के भीतर ही दो शहादत हुई है, आज मैं शहीद के परिजनों से मिलने और उन्हें श्रद्धांजलि देने आया था.

बता दें कि 10 जून को कठुआ के सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था. हमले में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान कबीर दास उइके घायल हो गये थे. घायल सीआरपीएफ जवान को अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

(रिपोर्ट- सचिन पांडे)

ये भी पढ़ें: सीएम मोहन ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले, 'आजादी के बाद ऐसा पहली बार...',

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget