एक्सप्लोरर

MP: पचमढ़ी में CM मोहन यादव के अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, विवादों में घिरे मंत्री विजय शाह में होंगे शामिल?

MP News: पचमढ़ी में 3 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक जनजातीय नायक राजा भभूत सिंह को समर्पित होगी. इस बीच मंत्री विजय शाह की उपस्थिति को लेकर अटकलें जारी हैं.

MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश सरकार मंगलवार (3 जून) को पचमढ़ी में एक विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित करने जा रही है. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) करेंगे. इस ऐतिहासिक बैठक का आयोजन राज्यपाल निवास, पचमढ़ी में किया जाएगा. इस बैठक से जुड़ी एक और अहम चर्चा मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) को लेकर है. मंत्री विजय शाह पिछले 2 कैबिनेट बैठकों से गैरहाजिर रहे हैं, जिसकी वजह उनके द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिया गया विवादित बयान माना जा रहा है.

उनके बयान के बाद से न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मची, बल्कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT की जांच भी उन पर चल रही है. सूत्रों के अनुसार, बयान के बाद से विजय शाह किसी सार्वजनिक मंच पर नजर नहीं आए हैं. ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वे पचमढ़ी की इस ऐतिहासिक बैठक में शामिल होते हैं या नहीं.

बात करें इस बैठक की तो ये बैठक जनजातीय समाज के वीर नायक राजा भभूत सिंह को समर्पित होगी, जिन्होंने पचमढ़ी क्षेत्र में गोंड साम्राज्य की रक्षा तथा संस्कृति के संरक्षण हेतु अपूर्व साहस और बलिदान का परिचय दिया.

जनजातीय गौरव को सम्मान
राजा भभूत सिंह की वीरता और नेतृत्व को सरकार एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना चाहती है. पचमढ़ी, जो मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, राजा भभूत सिंह के शासन और रणनीतिक दृष्टिकोण का केंद्र रहा है. इस क्षेत्र की पहाड़ियों और जंगलों का उन्होंने शासन, सुरक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए कुशलतापूर्वक उपयोग किया.

CM ने कहा, "सरकार जनजातीय नायकों को केवल स्मरण नहीं कर रही, बल्कि उन्हें सम्मान देने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. राजा भभूत सिंह जैसे नायकों का योगदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है."

पचमढ़ी की विशेषता
पचमढ़ी, जिसे "सतपुड़ा की रानी" कहा जाता है, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व का एक प्रमुख केंद्र है. यहां स्थित धूपगढ़, राज्य की सबसे ऊंची चोटी है, जहां से सूर्योदय और सूर्यास्त के विहंगम दृश्य अत्यंत प्रसिद्ध हैं. पचमढ़ी धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे भगवान भोलेनाथ की नगरी के रूप में जाना जाता है.

कैबिनेट की यह बैठक प्रशासनिक दृष्टि से जितनी महत्वपूर्ण है, सांस्कृतिक और भावनात्मक दृष्टि से भी उतनी ही विशेष मानी जा रही है. बैठक के एजेंडे में स्थानीय विकास, जनजातीय क्षेत्रों के उत्थान तथा सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance
Parliament Session: संसद में राहुल को लेकर क्या बोल गए अनुराग? | Anurag Thakur on Rahul
Rahul Gandhi Full Speech: सदन में 'अडानी-अंबानी' पर बवाल! जब राहुल गांधी के भाषण पर छिड़ गई जंग!
8 Opposition MPs Suspension: Lok Sabha में 'No Entry', Congress और Left के सांसदों की बढ़ी मुश्किलें!
New Income Tax Rules: 1 April से PAN दिखाने की Tension ख़तम ! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
आने वाले तीन महीने बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश, रिलीज हो रही ये 6 फिल्में मचाएंगी तहलका
आने वाले तीन महीने बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश, रिलीज हो रही ये 6 फिल्में मचाएंगी तहलका
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
SIR VS SR: SIR और SR लिस्ट में क्या है अंतर, दोनों में क्या-क्या चीजें होती हैं चेक?
SIR और SR लिस्ट में क्या है अंतर, दोनों में क्या-क्या चीजें होती हैं चेक?
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Embed widget