एक्सप्लोरर

MP में मोहन सरकार का बजट, कोई नया टैक्स नहीं, 'वेदांत पीठ' के लिए 500 करोड़, 10 बड़ी बातें

MP Budget 2025 Highlights: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है.

Jagdish Devda Presented MP Budget 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार (12 मार्च) को 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इसमें कोई नया कर नहीं है, जबकि धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यहां विधानसभा में 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है.

देवड़ा ने कहा, “बजट ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में राज्य के बजट का आकार दोगुना करना, पूंजी निवेश बढ़ाना, सड़क, सिंचाई और बिजली सुविधाओं का विस्तार करना, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निवेश आकर्षित करना और रोजगार सृजन करना है.”

मध्य प्रदेश में पेश बजट की 10 बड़ी बातें

  • मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश बजट में 2025-26 में 618 करोड़ रुपये का रेवेन्यू सरप्लस का अनुमान है.
  • वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, 2024-25 के अनुमानों की तुलना में राज्य के अपने कर राजस्व में 7 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है. पूंजीगत व्यय में 31 प्रतिशत के इजाफे की योजना बनाई गई है.
  • अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए 47,296 करोड़ रुपये (23.5 प्रतिशत वृद्धि) और अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए 32,633 करोड़ रुपये (16.2 प्रतिशत वृद्धि) आवंटित किए गए.
  • वर्ष 2025-26 में पूंजीगत व्यय सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 5.02 प्रतिशत रहने का अनुमान है और ब्याज भुगतान कुल राजस्व प्राप्तियों का 9.84 प्रतिशत रहने का अनुमान है. मंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 4.66 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
  • वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों के भत्ते एक अप्रैल, 2025 से सातवें वेतन आयोग के अनुसार संशोधित किए जाएंगे.
  • उज्जैन के महाकाल लोक गलियारे की तर्ज पर ओंकारेश्वर में ‘ओंकारेश्वर महालोक’ विकसित किया जाएगा.
  • मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री ने बताया कि अद्वैत वेदांत दर्शन के संस्थापक आचार्य शंकर के जीवन दर्शन का प्रचार-प्रसार करने के लिए एक संग्रहालय और आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान विकसित किया जा रहा है. 'वेदांत पीठ' की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. उन्होंने कहा कि यह उन दावों को झूठा साबित करता है कि ऐसी योजनाओं को खत्म कर दिया जाएगा.
  • एमपी के डिप्टी सीएम देवड़ा ने श्रीकृष्ण पाथेय योजना के लिए 10 करोड़ रुपये के प्रावधान की भी घोषणा की. इसी तरह, 'राम पथ गमन' और चित्रकूट शहर के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए.
  • साल 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर बजट में 2,005 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक मामलों के लिए 1,610 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 133 करोड़ रुपये अधिक है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली योजना के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद महाराज ने जताई खुशी

उधर, आध्यात्मिक गुरु स्वामी अवधेशानंद जी महाराज ने बजट में 'अद्वैत लोक' के निर्माण को लेकर राशि आवंटित करने पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा, ''ये अत्यंत हर्ष का विषय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के बजट में 500 करोड़ की राशि का प्रावधान ‘अद्वैत लोक‘ के निर्माण के लिए किया है.

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

एमपी के सीएम मोहन यादव ने स्वामी अवधेशानंद जी का आभार जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''अध्यात्म और सनातन संस्कृति के संस्कारों से पल्लवित मध्यप्रदेश की भूमि आज विश्वपटल पर धर्मध्वजा फहरा रही है. अद्वैत लोक का निर्माण हमारी सरकार की प्राथमिकता ही नहीं, हमारा संकल्प भी है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget