एक्सप्लोरर

MP Budget 2024: सीएम से ज्यादा डिप्टी सीएम के पास बजट? जानिए किस मंत्री के विभाग मिला कितना पैसा?

MP Budget 2024 News: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने एमपी विधानसभा में मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया. पिछले साल के मुकाबले इस बार 16 फीसदी अधिक 3.65 लाख करोड़ पेश किया गया है.

MP Budget 2024 Announcement: वित्त और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान पूर्ण बजट पेश किया. यह मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट है.

पिछली बार की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा 3.65 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया है. मंत्रियों के अलग-अलग विभाग की बात करें, तो डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के पास सबसे ज्यादा बजट है, जबकि सबसे कम मंत्री चेतन्य काश्यप के विभाग को बजट मिला है.

किस मंत्री को मिला कितना बजट?
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट के अनुसार, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के विभाग के पास 86924.27 करोड़ का बजट है. जबकि उदय प्रताप सिंह के पास 33702.28 करोड़, निर्मला भूरिया 26560.34 करोड़ रुपये का बजट मिला है. 

इसी तरह मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास 25983.88 करोड़ रुपये, एदल कंसाना 19717.77 करोड़, प्रधुम्न सिंह तोमर 19342.52 करोड़, कैलाश विजयवर्गीय को 16861.82 करोड़, राजेन्द्र शुक्ल 15661.32 करोड़, विजय शाह को 12848.71 करोड़ और संपतिया उइके को 10279.18 करोड़ रुपये का बजट मिला है. 

इसी कड़ी में करण सिंह वर्मा को 10225.29 करोड़, राकेश सिंह को 10177.83 करोड़, प्रहलाद पटेल को 10125.12 करोड़, नागर सिंह चौहान को 7574.53 करोड़, इंदर सिंह परमार को 7378.15 करोड़, तुलसी सिलावट को 7248.17, नारायण सिंह को 5209.98 करोड़ और गौतम टेटवाल को 2666.21 करोड़ बजट दिया गया. 

मंत्री विश्वास सारंग को 2580.51 करोड़, लाखन पटेल को 2149.92 करोड़, कृष्णा गौर को 1704.18 करोड़, गोविंद राजपूत को  1515.68 करोड़, धर्मेन्द्र सिंह लोधी को 1478.54 करोड़, नारायण पंवार को 229.99 करोड़, दिलीप जायसवाल को 152.60 करोड़ और चेतन्य काश्यप के विभाग के पास 63.86 करोड़ रुपए का बजट है. 

सीएम से ज्यादा डिप्टी सीएम के पास बजट
गौरतलब है कि बुधवार (3 जुलाई) को मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास से ज्यादा उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विभाग के पास बजट है. 

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को विकास कार्यों के लिए 25983.88 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जबकि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पास 86924.27 करोड़ रुपये का बजट है. आज गुरुवार (4 जुलाई) को मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का चौथा दिन रहा.

ये भी पढ़ें: पूर्व डीजीपी की पेंशन से हर माह पत्नी को देने होंगे 50 हजार, एमपी हाई कोर्ट का सरकार को आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget