एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: मध्य प्रदेश में BJP ने कितने सांसदों का काटा टिकट? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

MP BJP Candidate List 2024: अभी बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. इनमें छिंदवाड़ा उज्जैन धार इंदौर और बालाघाट लोकसभा सीट शामिल है.

MP BJP Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव में मौजूदा सांसदों के टिकट काटने की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में आधा दर्जन सांसदों को टिकट नहीं मिल पाया है. ऐसा माना जा रहा है की दूसरी सूची में भी कुछ सांसदों के टिकट कट सकते हैं. बीजेपी इस बार भी नई रणनीति के साथ चुनाव लड़ रही है. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के मुकाबले पहले प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं.

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 29 में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि 6 मार्च को बीजेपी की दूसरी सूची भी जारी हो सकती है, जिसमें शेष बचे प्रत्याशियों के नाम भी घोषित हो जाएंगे. बीजेपी ने मौजूदा 6 सांसदों के टिकट काट दिए हैं. इनमें भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी शामिल है. भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की पहली सूची में ग्वालियर के विवेक शेजवलकर का टिकट कटा है जबकि गुना से केपी यादव को भी टिकट नहीं मिला है. 

किसके जगह किसको मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने केपी यादव के स्थान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी ने मैदान में उतारा है. इसके अलावा विदिशा के सांसद रमाकांत भार्गव का टिकट भी काट दिया गया है. उनके स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. इसी प्रकार रतलाम से सांसद जीएस डामोर का भी पहली सूची में टिकट कट गया है. 

5 में से चार सीटों पर बीजेपी के सांसद
अभी बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. इनमें छिंदवाड़ा उज्जैन धार इंदौर और बालाघाट लोकसभा सीट शामिल है. इनमें यदि छिंदवाड़ा को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी सीटों पर बीजेपी के सांसद काबिज है. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 6 मार्च को होने की संभावना है. ऐसा माना जा रहा है की दूसरी सूची में इन पांच सीटों पर भी बीजेपी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी मैदान में उतर सकती है. अभी-अभी खा जा रहा है कि चार में से कुछ सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट भी काटे जा सकते हैं इसलिए इन सीटों को होल्ड पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला लोकसभा का टिकट तो क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget